क्रिकेट

Canada vs USA ODI Match, ICC CWC League 2 2024 Live Streaming: आज कनाडा और अमेरिका के बीच फिर एक बार रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 23वां मैच आज यानी 19 अगस्त को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन स्टेडियम में खेला जाएगा.

Canada vs USA ODI Match, ICC CWC League 2 2024 Live Streaming: आज कनाडा और अमेरिका के बीच फिर एक बार रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
CAN vs USA (Photo Credit: @usacricket)

Canada vs USA ODI Match, ICC CWC League 2 2024 Live Streaming: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 (ICC CWC League 2 2024) का 23वां मैच आज यानी 19 अगस्त को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Canada National Cricket Team) और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (United States National Cricket Team) के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच वूरबर्ग (Voorburg) के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन स्टेडियम (Sportpark Duivesteijn Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया. कनाडा अपने पिछले तीनों मैच हार कर आ रही हैं. हालांकि दोनों टीमों के बीच पिछले एनकाउंटर में अमेरिका ने बाजी मारी थी. ऐसे में कनाडा की टीम इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी.  यह भी पढ़ें: Fiji vs Vanuatu Cricket Match Scorecard, ICC Mens T20 World Cup Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier A: वानुअतु ने फिजी को 36 रनों से हराकर दर्ज की पहली जीत, विलियमसिंग नालिसा ने झटके 6 विकेट

अंक तालिका में कनाडा के सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ 8 अंक है और टीम तीसरे स्थान पर है. दुसरी ओर, अंक तालिका में संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ 8 अंक है और छठें स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

कनाडा बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 23वां मैच कब खेला जाएगा?

कनाडा बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 23वां मैच 19 अगस्त यानी शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन स्टेडियम में खेला जाएगा.

कनाडा बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 23वां मैच कहाँ देखें?

कनाडा बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 23वां मैच भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: स्टीवन टेलर, स्मिट पटेल, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एरोन जोन्स, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, शैडली वान शल्कविक, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, जुआनॉय ड्रायस्डेल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सैतेजा मुक्कमल्ला, यासिर मोहम्मद, अभिषेक पराडकर

कनाडा टीम: आरोन जॉनसन, दिलप्रीत बाजवा, परगट सिंह, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन (कप्तान), श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, डिलन हेइलिगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव राघव जोशी। नवनीत धालीवाल, कंवरपाल ताथगुर, आदित्य वरदराजन तथगुर

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).