BAH vs CAN, North American T20 Cup 2025 Live Streaming: नॉर्थ अमेरिका टी20 कप के 5वें मैच में बहामास से भिड़ेगी कनाडा क्रिकेट टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

बहामास बनाम कनाडा नॉर्थ अमेरिका टी20 कप 2025 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शक मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Credit: X/@canadiancricket)

Who and Where To Watch Bahamas National Cricket Team vs Canada National Cricket Team Live Telecast: बहामास राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नॉर्थ अमेरिका टी20 कप 2025 का 5वां मुकाबला 21 अप्रैल(सोमवार) को जॉर्ज टाउन(George Town) के जिमी पॉवेल ओवल(Jimmy Powell Oval) में जोरदार भिड़ंत होने वाली है. जहां एक ओर कनाडा ने अपने पहले मैच में बरमूडा को पांच विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, वहीं बहामास को अमेरिका के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस मैच में बहामास की टीम 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 68/9 तक ही सिमट गई थी. वहीं कनाडा ने बरमूडा को 105 रन पर आउट कर 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था. ऐसे में बहामास के लिए यह मुकाबला वापसी करने का बेहतरीन मौका होगा. यह भी पढ़ें: आईपीएल को टक्कर देने का दावा करने वाली पाकिस्तानी लीग देखने नहीं पहुंच रहें हैं लोग, सभी परेशान

कनाडा की टीम जहां जीत की लय बनाए रखने उतरेगी, वहीं बहामास की नजर अपने पहले जीत की तलाश पर होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हाई-वोल्टेज रहने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमों के पास युवा और ऊर्जावान खिलाड़ी हैं जो किसी भी पल मैच का रुख बदल सकते हैं. इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं और हर मैच अंक तालिका की दृष्टि से काफी अहम है. ऐसे में यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होगा.

बहामास बनाम कनाडा नॉर्थ अमेरिका टी20 कप 2025 का मैच कब और कहां खेला जाएगा?

बहामास राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नॉर्थ अमेरिका कप 2025 का पांचवां मुकाबला 21 अप्रैल (सोमवार) को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से जिमी पॉवेल ओवल मैदान में खेला जाएगा.

बहामास बनाम कनाडा नॉर्थ अमेरिका कप 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

दुर्भाग्यवश, नॉर्थ अमेरिका कप 2025 का प्रसारण अधिकार किसी भी टीवी चैनल के पास नहीं हैं, जिसके कारण भारत में बहामास बनाम कनाडा मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें.

बहामास बनाम कनाडा नॉर्थ अमेरिका कप 2025 मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

बहामास बनाम कनाडा नॉर्थ अमेरिका टी20 कप 2025 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शक मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Mann Ki Baat: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सूची, पीएम मोदी ने मान की बात में विदेशी टीमों में खेल रहे प्लेयर की तारीफ की; VIDEO

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\