CAN vs NAM, ICC Cricket World Cup League Two 2023-27 60th Match Scorecard: कनाडा ने नामिबिया को 186 रनों पर समेटा, कलीम सना और शाहिद अहमदजई ने चटकाए 4-4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए नामिबिया की पूरी टीम 49 ओवरों में 186 रन बनाकर सिमट गई. नामिबिया की तरफ से जेपी कोटज़े ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जेपी कोटज़े ने 71 गेंदों पर पांच चौका लगाया. जेपी कोटज़े के अलावा जान निकोल लोफ्टी-ईटन ने नाबाद 47 रन बनाए.

कनाडा क्रिकेट टीम (Photo: @canadiancricket)

Canada National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC Cricket World Cup League Two 2025 60th Match Scorecard: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2025 का 60वां मैच आज यानी 15 मार्च को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (Wanderers Cricket Ground) में खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अब तक 15 मैच खेले हैं. जिसमें 9 मैच में जीत दर्ज की है और 4 में हार का सामना पड़ा है और टीम तीसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, नामीबिया ने अब तक 19 मैच खेले हैं. जिसमें 6 में जीत और 13 में हार का समाना किया है. 12 अंक के साथ टीम छठे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में कनाडा की अगुआई निकोलस किरटन (Nicholas Kirton) कर रहे हैं. जबकि नामीबिया की कप्तानी गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के हाथों में हैं. CAN vs NAM ICC CWC League 2 2025 Toss Update And Live Scorecard: नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां एक क्लिक पर देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में नामिबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामिबिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और बिना स्कोरबोर्ड पर एक भी रन बने सलामी बल्लेबाज ज़ेन ग्रीन पवेलियन लौट गए. इसके बाद निकोलास डेविन और जेपी कोट्जे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 70 के पार ले गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नामिबिया की पूरी टीम 49 ओवरों में 186 रन बनाकर सिमट गई. नामिबिया की तरफ से जेपी कोटज़े ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जेपी कोटज़े ने 71 गेंदों पर पांच चौका लगाया. जेपी कोटज़े के अलावा जान निकोल लोफ्टी-ईटन ने नाबाद 47 रन बनाए.

दूसरी तरफ, कनाडा की टीम को स्टार गेंदबाज कलीम सना ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कनाडा की ओर से शाहिद अहमदजई और कलीम सना ने सबसे ज्यादा चार-चार विकेट अपने नाम किए. शाहिद अहमदजई और कलीम सना के अलावा परवीन कुमार और डिलन हेइलिगर ने एक-एक विकेट चटकाए. कनाडा की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 187 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

नामिबिया की बल्लेबाजी: 186/10, 49 ओवर (ज़ेन ग्रीन 0 रन, निकोलास डेविन 31 रन, जेपी कोट्जे 48 रन, गेरहार्ड इरास्मस 17 रन, जान निकोल लोफ्टी-ईटन नाबाद 47 रन, मालन क्रूगर 10 रन, जे जे स्मिट 2 रन, जान डिविलियर्स 3 रन, रुबेन ट्रम्पेलमैन 9 रन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ 5 रन और टैंगेनी लुंगामेनी 1 रन.)

कनाडा की गेंदबाजी: (कलीम सना 4 विकेट, परवीन कुमार 1 विकेट, डिलन हेइलिगर 1 विकेट और शाहिद अहमदजई 4 विकेट).

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया, उस्मान तारिक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें PAK बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\