क्या मेलबर्न के मैदान पर विराट कोहली की टीम कर सकेगी वो कारनामा जो सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की टीम नहीं कर पाई हैं

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में इस समय चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रहा है. जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः 1-1 से सीरीज में बराबरी पर चल रहे हैं.

टीम इंडिया (Photo Credit-PTI)

India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में इस समय चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रहा है. जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः 1-1 से सीरीज में बराबरी पर चल रहे हैं. सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेला जायेगा. भारतीय टीम ने अब तक बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर से शुरू होने वाले 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उसे केवल एक मैच में जीत मिली है और वह भी ऑस्ट्रेलिया में नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका में. बता दें कि भारत के लिए बॉक्सिंग डे मैचों का परिणाम अभी तक उत्साहजनक नहीं रहा हैं.

ज्ञात हो कि भारत ने अब तक 14 बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने केवल एक मैच इस दौरान जीता है, जबकि तीन अन्य ड्रॉ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में वह सात बॉक्सिंग डे टेस्ट का हिस्सा रहा और इनमें से पांच मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी, जबकि दो मैचों का परीणाम नही निकल पाया. मेलबर्न में इससे पहले भारत ने पांच मैच खेले थे. जिनमें से दो में उसने जीत दर्ज की थी, जबकि तीन में उसे हार मिली थी. लेकिन जब से इस ऐतिहासिक मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच शुरू हुए, तब से भारत वहां जीत दर्ज नहीं कर पाया है.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए बुरी खबर, इस बड़े खिलाडी को बांग्लादेश प्रीमियर लीग से किया गया बाहर

ज्ञात हो कि भारत ने 2010 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका को 87 रनों से हराया था. इस मैच की दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने 96 रनों की जबर्दस्त पारी खेली थी, जिससे भारत पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतने में सफल रहा था. हालांकि पिछले आठ वर्षों से भारत यह कारनामा नहीं दोहरा पाया है.

भारत ने 1998 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला था. न्यूजीलैंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी वेलिंगटन करता है. भारत यह मैच चार विकेट से हार गया था. इसके अलावा भारत ने अपनी सरजमीं पर भी एक मैच ऐसा खेला है, जो 26 दिसंबर से शुरू हुआ था. यह मैच 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेला गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs ENG Semi-Final Coincidence: जब-जब सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया, तब-तब टीम इंडिया बनी विश्व विजेता, क्या 2026 में भी दोहराएगा इतिहास?

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\