IND vs ENG 1st Test 2025 Day 3 Scorecard, Lunch Break: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 327 रन, हैरी ब्रूक ने जड़ा अर्धशतक, जसप्रीत बुमराह के नाम 3 विकेट, यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 113 ओवरों में 471 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) की शानदार पारियों ने टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया. वहीं इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच तक 77 ओवरों में 327 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं और वह भारत से अब भी 144 रन पीछे है.

टीम इंडिया(Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 113 ओवरों में 471 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) की शानदार पारियों ने टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया. वहीं इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच तक 77 ओवरों में 327 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं और वह भारत से अब भी 144 रन पीछे है. पहले टेस्ट में शतक जड़ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ चौथी टेस्ट सेंचुरी लगाकर अपने नाम किया ये खास विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड की पहली पारी की शुरुआत खराब रही जब ज़ैक क्रॉली पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने. इसके बाद बेन डकेट (62) और ओली पोप (106) ने टीम को संभालने की कोशिश की. हालांकि, पंत के हाथों पोप का कैच पकड़कर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया और भारत को बड़ी सफलता दिलाई. लंच तक हैरी ब्रूक 57* और जेमी स्मिथ 29* रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया. तीसरे दिन के दूसरे सत्र में भारत की कोशिश होगी कि इंग्लैंड को जल्द समेटकर पहली पारी में बढ़त को और मजबूत किया जाए.

भारत की पहली पारी की शुरुआत हालांकि धीमी रही, लेकिन ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धैर्य और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 227 गेंदों में 147 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 178 गेंदों पर 134 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के जड़े। इन तीनों की पारियों ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को पूरी तरह थका दिया. इंग्लैंड के लिए गेंदबाज़ी में जोश टंग और कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे प्रभावी प्रदर्शन किया. टंग ने 20 ओवर में 86 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि स्टोक्स ने 20 ओवर में 66 रन देकर 4 विकेट लिए. बाक़ी गेंदबाज़ काफी महंगे साबित हुए और भारत को रोक नहीं पाए. भारत की पारी के दौरान 31 रन अतिरिक्त के रूप में भी आए, जिससे कुल स्कोर 471 तक पहुंचा.

Share Now

Tags

ENG vs IND ENG vs IND 2025 England england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India IND vs ENG IND vs ENG 1st Test 2025 Preview IND vs ENG 2025 IND vs ENG 2025 Preview IND vs ENG Preview India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard India vs England india vs england details india vs england head to head records India Vs England Live Streaming India vs England Mini Battles india vs england test 2025 India win in England India's Likely XI India's Likely XI For 1st Test vs England Indian captain England Test Jasprit Bumrah Probable playing XI of Indian team Rishabh Pant Shubman Gill Team India Team India England tour Virat Kohli WTC 2025-27 इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत 2025 इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऋषभ पंत जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया इंग्लैंड दौरा भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट 2025 भारत बनाम इंग्लैंड डिटेल्स भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय कप्तान इंग्लैंड टेस्ट भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल

\