Brisbane Heat vs Melbourne Stars BBL 2024-25 Live Streaming: आज ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बिग बैश लीग 2024-25 का 19वां मैच ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच 1 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. ब्रिसबेन हीट ने टूर्नामेंट में अब तब चार मैच खेले हैं.
Brisbane Heat vs Melbourne Stars 19th Match Big Bash League 2024-25 Live Streaming: बिग बैश लीग 2024-25 का 19वां मैच ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच 1 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. ब्रिसबेन हीट ने टूर्नामेंट में अब तब चार मैच खेले हैं. जिसमें दो में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में ब्रिसबेन हीट की टीम 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. दूसरी ओर, मेलबर्न स्टार्स ने टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन किया है. मेलबर्न स्टार्स ने टूर्नामेंट में पांच मैच खेले हैं. जिसमें पंचों में हार का सामना करना पड़ा. मेलबर्न स्टार्स की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: Hobart Hurricanes vs Sydney Sixers BBL 2024-25 Live Streaming: आज होबार्ट हरिकेन्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बिग बैश लीग 2024-25 में ब्रिसबेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 19वां मुकाबला कब खेला जाएगा?
बिग बैश लीग 2024-25 में ब्रिसबेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 19वां मुकाबला 1 जनवरी बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
बिग बैश लीग 2024-25 में ब्रिसबेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 19वां मुकाबला कहां देखें?
बिग बैश लीग 2024-25 में ब्रिसबेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 19वें मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
ब्रिसबेन हीट टीम: टॉम बैंटन (विकेट कीपर), कॉलिन मुनरो (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, मैट रेनशॉ, मैक्स ब्रायंट, पॉल वाल्टर, जेवियर बार्टलेट, मिशेल स्वेपसन, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, डैनियल ड्रू, माइकल नेसर, विल प्रेस्टिज, जैक वाइल्डरमथ
मेलबर्न स्टार्स टीम: सैम हार्पर (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), बेन डकेट, ग्लेन मैक्सवेल, हिल्टन कार्टराइट, जोनाथन मेरलो, उसामा मीर, जोएल पेरिस, ब्रॉडी काउच, पीटर सिडल, थॉमस फ्रेजर रोजर्स, कैंपबेल केलावे, मार्क स्टेकेटी, डैनियल लॉरेंस
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

