क्रिकेट

ब्रैड हॉग भी हुए शुभमन गिल के मुरीद, कही ये बड़ी बात

ब्रैड हॉग ने कहा शुभमन गिल में दिग्गज बल्लेबाज बनने की क्षमता है

ब्रैड हॉग भी हुए शुभमन गिल के मुरीद, कही ये बड़ी बात
शुभमन गिल (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg)  का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill)  के अंदर भविष्य में एक दिग्गज बल्लेबाज बनने की क्षमता है। हॉग अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "उनके पास सभी वे शॉट्स हैं, जो किताब में होते हैं. ऑस्ट्रेलिया में उनकी जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह तब था, जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर आजमाना चाहा, और वे इन शॉर्ट बॉल पर हुक शॉट मारने के लिए पूरी तरह तैयार थे.

उन्होंने कहा, " वह थोड़ा बहुत दिग्गज बनने जा रहे हैं और वह टेस्ट क्रिकेट में अगले 10 वर्षों में दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में शुमार होने जा रहे हैं. गिल ने हाल ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत की है। उन्होंने इस सीरीज में छह पारियों में 51.80 की औसत से कुल 259 रन बनाए हैं. यह भी पढ़े: IND vs AUS 4th Test 2021: शुभमन गिल ने तोड़ा सुनील गावस्कर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

गिल ने गाबा के ब्रिसबेन में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट में दूसरी पारी में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी और उनकी इस पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर वह मैच जीत लिया और 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).