बीसीसीआई सीओए ने एन. गोपालस्वामी को बनाया चुनाव अधिकारी
सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को एन. गोपालस्वामी को अपना चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है. सीओए ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी.

बयान के मुताबिक, "मुख्य चुनाव आयुक्त की सलाह पर सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के चुनाव कराने के लिए एन. गोपालस्वामी को चुनावा अधिकारी नियुक्त किया है. गोपालस्वामी मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय से काम करेंगे."
यह भी पढ़ें- कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह को बीसीसीआई ने किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
सीओए की 22 मई को हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि बीसीसीआई के चुनाव इसी साल 22 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).