भारत का यह दिग्गज तेज गेंदबाज दोबारा खेलना चाहता है टेस्ट क्रिकेट

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पांच मैचों की T20I श्रृंखला और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दोबारा टेस्ट क्रिकेट मैच खेलने की इच्छा जताई है. भारत और इंग्लैंड के बीच इस साल अगस्त में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली, 29 मार्च: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पांच मैचों की T20I श्रृंखला और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने दोबारा टेस्ट क्रिकेट मैच खेलने की इच्छा जताई है. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच इस साल अगस्त में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है. हाल ही में भारत दौरे पर आई इंग्लैंड को भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था.

क्रिकबज के अनुसार, भुवनेश्वर ने कहा, 'मेरी जो भी तैयारियां रहेंगी वो टेस्ट क्रिकेट को ध्यान में रखकर होंगी. हालांकि यह टीम चयन से अलग है लेकिन आईपीएल के दौरान मेरी ट्रेनिंग टेस्ट क्रिकेट को दिमाग में रखकर ही होगी. मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं.'

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd ODI 2021: भारत ने 2-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि मैंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया. मैं लंबी अवधि के बारे में नहीं सोच रहा. अतीत में मेरे लिए चीजें आसान नहीं रही हैं, चाहे वो चोट के कारण हो या खराब फॉर्म की वजह से. वर्कलोड मैनेजमेंट में मुझे ध्यान देने की जरूरत है और टीम प्रबंधन भी इसको लेकर कोशिश कर रहा है.'

भुवनेश्वर ने कहा, 'मैं लंबे समय तक अनफिट रहा हूं तो मुझे पता है कि अगर लगातार क्रिकेट खेलना है तो फिटनेस ऐसी चीज है जिसे मुझे बरकरार रखने की जरूरत है. मुझे पता है कि सामने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज है इसलिए मैं खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहा हूं.'

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट