इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स ने पदार्पण टेस्ट मैच में लगाया शतक, रचा इतिहास

इंग्लैंड के बेन फोक्स पदार्पण टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.

बेन फोक्स (Photo Credit: PTI)

गॉल: इंग्लैंड के बेन फोक्स पदार्पण टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. 25 साल के बेन ने यहां गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को 202 गेंदों पर बनाए गए 107 रन की शतकीय पारी से यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए.

फोक्स, मैट प्रायर के बाद इंग्लैंड के दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पदार्पण टेस्ट में शतक बनाया है. रोचक बात यह है कि इन पांच शतकों में से तीन शतक श्रीलंका में बनाए गए हैं.

इसके अलावा फोक्स इंग्लैंड के 20वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने पदार्पण टेस्ट में शतक लगाया है. उनसे पहले कीटन जेनिंग्स ने 2016 में मुंबई में भारत के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ा था. जेनिंग्स ने 112 रन बनाए थे.

एलेस्टेयर कुक, ब्रायन वेलेंटिने और जेनिंग्स के बाद फोक्स इंग्लैंड के चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एशिया में अपने पदार्पण टेस्ट में शतक लगाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड