KK vs QG PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत में लाइव प्रसारण

भारत में PSL 2025 के प्रसारण अधिकार Sony Sports Network के पास हैं, इसलिए कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. SonyLIV के अलावा PSL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.

पाकिस्तान सुपर लीग(Credit:X/@thePSLt20)

How And Where To Watch Karachi Kings vs Quetta Gladiators Live Telecast: कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 10 या PSL X) का 8वां मुकाबला 18 अप्रैल(शुक्रवार) को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में करारी हार झेल चुकी हैं और अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत की तलाश में होंगी. क्वेटा ग्लैडिएटर्स को भी लाहौर कलंदर्स से 79 रन से हार मिली। 219 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की बल्लेबाजी बिखर गई. राइली रूसो ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 140 पर आउट हो गई. दोनों टीमें अब वापसी की उम्मीद लेकर इस मुकाबले में उतरेंगी. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए किया क्वालिफाई, BCCI के लिए बढ़ सकता हैं सरदर्द, ICC टूर्नामेंट में फिर दिखेगा हाइब्रिड मॉडल?

दूसरी ओर, कराची किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 65 रन से हार का सामना करना पड़ा था. लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर ज़मान और डैरिल मिचेल के अर्धशतकों की मदद से 201/6 का स्कोर खड़ा किया. कराची के लिए हसन अली ने चार विकेट लिए लेकिन वह रन रोकने में नाकाम रहे. जवाब में कराची की टीम 136 रन पर सिमट गई, जहां कोई भी बल्लेबाज 39 से ज्यादा रन नहीं बना सका.

कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स पाकिस्तान सुपर लीग 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 10 या PSL X) का 8वां मुकाबला 18 अप्रैल(शुक्रवार) को कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 08:00 PM को होगा.

कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स पाकिस्तान सुपर लीग 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 2025) के प्रसारण अधिकार Sony Sports Network के पास हैं. इसलिए कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स PSL 2025 का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर देखा जा सकता है. वही, लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते हैं.

कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स PSL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में ऑनलाइन कैसे देखें?

चूंकि भारत में PSL 2025 के प्रसारण अधिकार Sony Sports Network के पास हैं, इसलिए कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. SonyLIV के अलावा PSL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी. इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर PSL 2025 को लाइव देखने के लिए दर्शकों को संबंधित सेवाओं की सदस्यता लेनी होगी. दर्शक मैच पास या टूर पास के ज़रिए सभी मैच देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट