SA vs AUS ICC WTC 2025 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए स्क्वॉड, वेन्यू, लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून 2025 से भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे (IST) से शुरू होगा. यह टेस्ट मैच अन्य पारंपरिक टेस्ट मुकाबलों की तरह पांच दिन तक यानी 15 जून तक खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला  11 से 15 जून को लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में खेला जाएगा. यह टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास का तीसरा फाइनल मुकाबला होगा. इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने फिर से भारत को मात देकर ट्रॉफी जीती थी. इस लिहाज से देखा जाए तो SA बनाम AUS WTC 2025 फाइनल ऐसा पहला मौका है जब भारत इस खिताबी मुकाबले का हिस्सा नहीं है. साथ ही यह पहला मौका भी होगा जब साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा बनेगी. लॉर्ड्स में अभ्यास की इजाजत न मिलने पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई फैंस, ऐतिहासिक ग्राउंड में टीम इंडिया कर रही प्रैक्टिस

टेस्ट क्रिकेट को हमेशा से क्रिकेट का सबसे शालीन और प्रतिष्ठित प्रारूप माना गया है. इसीलिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल को जीतना किसी भी देश के लिए गर्व की बात होगी. यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि उन्होंने पिछली बार कोई ICC खिताब 1998 में जीता था, जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया की नजरें लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतने पर टिकी होंगी, जिससे वे अपने टाइटल डिफेंस को पूरा कर सकें.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल शेड्यूल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून 2025 से भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे (IST) से शुरू होगा. यह टेस्ट मैच अन्य पारंपरिक टेस्ट मुकाबलों की तरह पांच दिन तक यानी 15 जून तक खेला जाएगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल वेन्यू

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला यह महामुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जिसे "क्रिकेट का मक्का" भी कहा जाता है.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल मुकाबले को भारत में लाइव देखने के लिए दर्शकों के पास दो प्रमुख विकल्प मौजूद हैं. टेलीविजन पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. भारत में फैंस इस ऐतिहासिक मुकाबले को Star Sports 1 HD/SD और Star Sports 1 Hindi चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुनहरा मौका होगा. वही, इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां दर्शक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल: स्क्वाड

साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टे़म्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कोर्बिन बॉश, काइल वेरेन, डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कॉनस्टास, मैट कुह्नेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर
(ट्रैवलिंग रिजर्व: ब्रेंडन डॉगेट)

Share Now

Tags

AUS AUS vs SA AUS बनाम SA Australia australia national cricket team Australia national cricket team vs South Africa national cricket team Australia vs South Africa ICC ICC WTC 2023-25 ICC WTC 2023-25 Final ICC WTC 2023-25 ​​फाइनल ICC WTC 2025 Final ICC WTC 2025 फाइनल SA SA vs AUS SA vs AUS Live SA vs AUS Live Streaming SA vs AUS Live Telecast SA बनाम AUS SA बनाम AUS लाइव SA बनाम AUS लाइव टेलीकास्ट SA बनाम AUS लाइव स्ट्रीमिंग South Africa south africa national cricket team South Africa national cricket team vs Australia national cricket team South Africa vs Australia World Test Championship World Test Championship 2025 World Test Championship 2025 Final World Test Championship Live World Test Championship Live Streaming World Test Championship Live Telecast WTC WTC 2023-25 WTC 2023-25 Final WTC 2023-25 ​​फाइनल WTC 2025 final WTC 2025 final Live WTC 2025 final Live streaming WTC 2025 final live telecast WTC 2025 फाइनल WTC 2025 फाइनल लाइव WTC 2025 फाइनल लाइव टेलीकास्ट 2025 WTC 2025 फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग WTC Final 2025 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

\