IND vs ENG 5th T20I 2025 Preview: आखिरी टी20 में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगी काटें की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैंचों की टी20 सीरीज(T20 Series) का 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला 02 फ़रवरी(रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 06:30 PM को होगा.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला 02 फ़रवरी(रविवार) को मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत हासिल करते हुए अपनी चौथी लगातार टी20 सीरीज जीत पर मुहर लगाई. अब भारत 5 मैचों की इस सीरीज में 3-1 से आगे है. इस बीच, भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टी20 मैच की मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: आखिरी टी20 में भारत और इंग्लैंड के ये धुरंधर ढाहेंगे कहर! ऐसे बनाएं अपनी विनिंग फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
भारत की तीन जीतों में अलग-अलग हीरो ने अपनी भूमिका निभाई है. पुणे में भारत ने हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के दम पर 181 रन बनाए. इस लक्ष्य को डिफेंड करते हुए, हार्शित राणा, जिन्हें दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में लाया गया था, और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को 166 रन पर समेट दिया.
टी20 में भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकार्ड्स(IND vs ENG Head to Head Records): भारत और इंग्लैंड ने वनडे में 28 मैच एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं. भारत ने 16 मैच जीतकर बढ़त बनाए हुए हैं. इंग्लैंड ने हालांकि सिर्फ 12 मैच जीते हैं. कोई भी मैच बिना नतीजे के ख़त्म नहीं हुए हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND vs ENG Mini Battle): भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक वर्मा और इंग्लैंड के गेंदबाज साकिब महमूद के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, हैरी ब्रूक और रवि विश्नोई के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टी20 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैंचों की टी20 सीरीज(T20 Series) का 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला 02 फ़रवरी(रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 06:30 PM को होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इन रोमांचक मुकाबलों को अपने टेलीविज़न सेट्स पर लाइव देख सकते हैं. इसके अतिरिक्त, डिजिटल दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 मैच का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जिसका सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

