क्रिकेट

SL vs BAN 3rd ODI 2025 Live Streaming: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे मैच से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन

भारत में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे 2025 मैच का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) के पास हैं. जो इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SonyLiv और FanCode ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी.

SL vs BAN 3rd ODI 2025 Live Streaming: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे मैच से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
Sri Lanka (Photo: @OfficialSLC)

Where To Watch Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team  Live Telecast: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 08 जुलाई(मंगलवार) को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, क्योंकि दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. पहले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने करारी जीत दर्ज की थी, जहां चरिथ असलंका की शानदार शतकीय पारी और वानिंदु हसरंगा की चार विकेट की घातक गेंदबाज़ी ने टीम को 77 रन से जीत दिलाई थी. उस मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसे बांग्लादेश पार नहीं कर सका.

हालांकि दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए 16 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में तानवीर इस्लाम ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट झटके और श्रीलंका की रनचेज को धराशायी कर दिया. अब दोनों टीमें 8 जुलाई को पल्लेकेले में होने वाले निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी, जहां जीतने वाली टीम सीरीज़ अपने नाम करेगी. यह मुकाबला केवल जीत या हार का नहीं बल्कि आगामी टी20 श्रृंखला से पहले आत्मविश्वास हासिल करने का भी मौका होगा. बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे होगा निर्णायक मुकाबला? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, की प्लेयर्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 08 जुलाई(मंगलवार) को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 02:00 AM को होगा.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट  कहां देखें?
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जहां दर्शक इसे हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में देख सकेंगे. इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के लिए नीचें पढ़ें.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
भारत में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे 2025 मैच का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) के पास हैं. जो इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SonyLiv और FanCode ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी. जहां क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर इन ऐप्स के ज़रिए इस टेस्ट मैच का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. प्रशंसक SL बनाम BAN 3rd ODI 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).