SL vs BAN 1st T20I 2025 Preview: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहले टी20 मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, की प्लेयर्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 जुलाई(गुरुवार) को पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 07:00 PM खेला जाएगा.

Sri Lanka(Photo credit: X/@OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team  Preview: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का पहला मुकाबला 10 जुलाई(गुरुवार) को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जाएगा.  श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-0 से और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की, अब वह टी20 प्रारूप में भी दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा. हालांकि बांग्लादेश की टीम भले ही पिछली श्रृंखलाओं में संघर्ष करती नज़र आई हो, लेकिन उसके पास युवा और जोशीले खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने प्रदर्शन से फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं. श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जबकि घायल वनिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किए गए जेफ्री वांडरसे पर निगाहें टिकी होंगी. भारत बनाम इंग्लैंड लंदन टेस्ट मैच से पहले जानिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

दूसरी ओर, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली थी, जिसमें उसे 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम की बल्लेबाज़ी लाइनअप खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी और शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे. ऐसे में पावरेन हुसैन एमोन और तंजीद हसन तमिम जैसे ओपनर्स पर अच्छी शुरुआत दिलाने की ज़िम्मेदारी होगी. वहीं, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास को फ्रंट से टीम का नेतृत्व करना होगा ताकि बांग्लादेश प्रतिस्पर्धी स्कोर बना सके और श्रृंखला में वापसी कर सके.

टी20 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स(SL vs BAN Head to Head Records):श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अब तक का आमना-सामना काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 14 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने 5 बार बाज़ी मारी है. दोनों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के समाप्त नहीं हुआ है. इन आंकड़ों से साफ है कि श्रीलंका का पलड़ा ऐतिहासिक रूप से भारी रहा है, लेकिन बांग्लादेश ने भी हाल के वर्षों में श्रीलंका को चुनौती दी है, जिससे आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहले टी20 2025 मैच की प्रमुख खिलाड़ी(SL vs BAN Key Players To Watch Out): कुसल मेंडिस, चैरिथ असलांका, मथीशा पथिराना, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(SL vs BAN Mini Battle):  श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज चैरिथ असलांका और बांग्लादेश के गेंदबाज रिशाद हुसैन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, मेहदी हसन मिराज और मथीशा पथिराना के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहला टी20 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 जुलाई(गुरुवार) को पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 07:00 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 07:30 AM को होगा.

 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहले टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहले टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जहां दर्शक इसे हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में देख सकेंगे. इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SonyLiv और FanCode ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर इन ऐप्स के ज़रिए इस टेस्ट मैच का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहले टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने/डुनिथ वेलालेज, जेफरी वांडरसे, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद/नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड