Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Scorecard: CPL में बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना अमेज़न वॉरियर्स को 32 रन से हराया, क्विंटन डी कॉक ने ठोका शतक

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मैच में बारबाडोस रॉयल्स बनाम गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के बीच केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना अमेज़न वॉरियर्स को 32 रनों से हराया. इसी के साथ बारबाडोस रॉयल्स ने 5 मैचों में अपनी चौथी जीत भी दर्ज की. बारबाडोस रॉयल्स की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली.

, Quinton de Kock (Photo: Cricbuzz)

Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Match Scorecard CPL 2024: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मैच में बारबाडोस रॉयल्स बनाम गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के बीच केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना अमेज़न वॉरियर्स को 32 रनों से हराया. इसी के साथ बारबाडोस रॉयल्स ने 5 मैचों में अपनी चौथी जीत भी दर्ज की. बारबाडोस रॉयल्स की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली. क्विंटन डी कॉक ने 68 गेंदों में 115 रन बनाए. जिसमें 8 चौके और 9 छक्के जड़े. इसके अलावा बारबाडोस रॉयल्स की ओर से केशव महाराज ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए. दूसरी ओर, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की यह सीजन की पहली हार थी. गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ 6 अंक है और अंक तालिका में दूसरी स्थान पर है. वहीं बारबाडोस रॉयल्स की टीम अंक तालिका में पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ 8 अंक है और टीम पहले स्थान पर है. यह भी पढें: Ireland Women vs England Women 2nd T20 2024 Live Streaming: आज टी20 सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड, आयरलैंड को देनी होगी कड़ी चुनौती, यहां जानें दूसरे टी20 मुकाबला कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

मैच की बात करें तो गुयाना अमेज़न वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए. बारबाडोस की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली. क्विंटन डी कॉक ने 68 गेंदों में 115 रन बनाए. इसके अलावा कदीम एलीने ने 10 गेंदों में 22 रन, जेसन होल्डर ने 10 गेंदों में 28 रन और एलिक अथानाज़े ने 19 गेंदों में 16 रन बनाए. वहीं गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की ओर से रेमन रीफ़र ने 4 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा ड्वेन प्रीटोरियस को दो विकेट और कीमो पॉल को एक विकेट मिले.

बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना अमेज़न वॉरियर्स को 32 रन से हराया,

207 रनों के जवाब में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना पाई. गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की और से शाई होप ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों में 40 रन बनाए. इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 10 गेंदों में 28 रन, मोईन अली ने 19 गेंदों में 33 रन और कीमो पॉल ने 18 गेंदों में 30 रन बनाए. वहीं बारबाडोस रॉयल्स की ओर से केशव महाराज ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा जैसन होल्डर को दो विकेट मिले.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट