WI W vs BAN W 1st ODI 2025 Preview: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी बांग्लादेश महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 19 जनवरी(रविवार) को सेंट किट्स(St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे(Warner Park, Basseterre) में भारतीय समयनुसार रात 11:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 11:00 PM को होगा.
Bangladesh Women National Cricket Team vs West Indies Women Cricket Team: बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 19 जनवरी(रविवार) को सेंट किट्स(St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे(Warner Park, Basseterre) में खेला जाएगा. यह मुकाबला आईसीसी चैम्पियनशिप मैच के तहत सातवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज और आठवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश के बीच होगा. दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार वनडे में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी. इस बीच, वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला पहले वनडे की हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला पहले वनडे में होगी काटें की टक्कर, यहां जानें कब कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
हालांकि, बांग्लादेश इस मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि 2024 में उनका प्रदर्शन वेस्टइंडीज की तुलना में बेहतर रहा है. कैरिबियाई टीम ने इस साल नौ वनडे खेले हैं, जिनमें से सिर्फ तीन में ही उन्हें जीत मिली है, जबकि छह मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इनमें हाल ही में भारत महिला टीम के खिलाफ सीरीज में मिली करारी हार भी शामिल है. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने छह वनडे खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है, जिससे उनका जीत प्रतिशत 50% है, जो मेजबान टीम के 33.33% से कहीं बेहतर है.
वनडे में वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड्स(WI W vs BAN W Head to Head Records): वेस्टइंडीज महिला और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक मात्र 1 महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (WODI) मैच खेले गए हैं. इन मुकाबलों में वेस्टइंडीज महिला टीम ने 1 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश महिला टीम को जीत नसीब नहीं हुई है. यह भी पढ़ें: पहले वनडे में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन