Bangladesh vs South Africa Test Head To Head: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा जाएगा. पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.
Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Test Head To Head: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा जाएगा. पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. अब साउथ अफ्रीका की नजरें दूसरे टेस्ट को जीतकर बांग्लादेश का उसी के घर में सूफड़ा साफ करने पर होगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश की नजरें सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद वापसी करने पर होगी. ऐसे में बांग्लादेश की टीम दूसरे टेस्ट को जीतने की पूरी कोशिश करेगी और सीरीज बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टेस्ट मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: Bangladesh vs South Africa 2nd Test 2024 Live Streaming: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने उतरेगी साउथ अफ्रीका, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट में अब तक 15 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें साउथ अफ्रीका पलड़ा भारी नजर आ रहा है. साउथ अफ्रीका ने 15 में से 13 मैचों में जीत दर्ज की हैं. इसके अलावा दो मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं. वहीं बांग्लादेश की टीम अपने टेस्ट इतिहास में बार भी साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी है. पिछली बार दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2022 में खेली गई थी. जहां बंगलदेश की टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था और मेहमान टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (डब्ल्यू), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, नईम हसन, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद
दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, रयान रिकेलटन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, काइल वेरेन (डब्ल्यू), वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, डेन पिड्ट
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 07:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

