Bangladesh vs South Africa 1st Test 2024 Dream11 Team Prediction: पहले टेस्ट में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम हाल ही में भारत का दौरान की थी. जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

BAN vs SA (Photo: @ProteasMenCSA/@BCBtigers)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st Test 2024 Dream11 Team Prediction: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम हाल ही में भारत का दौरान की थी. जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया ने बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था. ऐसे में बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ फ्रेश शुरुआत करना चाहेगी और पहले टेस्ट में मेहमान टीम को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की टीम अगस्त में अपनी आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ थी. जिसमें 40 रन से जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 से कब्जा जमाया था. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. यह भी पढें: Bangladesh vs South Africa 1st Test 2024 Live Streaming: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी बांग्लादेश, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बता दें की बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में 6 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 33 अंक और 34.38 पीसीटी है और टीम सातवें स्थान पर है. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में साउथ अफ्रीका टीम 8 मैचों में 3 जीत, 2 हार और 1 ड्रा के साथ 28 अंक है और 38.89 पीसीटी है और टीम पांचवें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टेस्ट सीरीज देखने को मिल सकती हैं.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट में अब तक 14 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें साउथ अफ्रीका पलड़ा भारी नजर आ रहा है. साउथ अफ्रीका ने 14 में से 12 मैचों में जीत दर्ज की हैं. इसके अलावा दो मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं. वहीं बांग्लादेश की टीम अपने टेस्ट इतिहास में बार भी साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी है.

पिच रिपोर्ट

आम तौर पर शेरे बांग्ला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों को मदद मिलती है. हालांकि मैच जैसे जैसे आगे बढ़ता है वैसे वैसे तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और गति मिलने की उम्मीद है. ऐसे में ट्रैक पर मौजूद घास पहले कुछ दिनों के सुबह के सत्र में बल्लेबाजों के लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकती है. लेकिन खेल के अंतिम दिनों में पिच धीमी होने की संभावना है. जहां स्पिनर अहम भूमिका निभा सकतें हैं. टॉस जीतने वाली पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका ड्रीम11 भविष्यवाणी: बल्लेबाज की पसंद

बांग्लादेश की और से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो एक अनुभवी बल्लेबाज हैं. जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल सकतें हैं. इसके अलावा मोमिनुल हक और शादमान इस्लाम को भी अपनी टीम में रखने की कोशिश करें. दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है तो ड्रीम11 टीम के लिए अच्छा विकल्प होंगे. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डी ज़ोर्जी को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. ट्रिस्टन स्टब्स अनुभवी बल्लेबाज हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकतें हैं.

विकेटकीपर में किसे टीम में शामिल करें?

विकेटकीपर में बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज की ओर से काइल वेर्रेने को भी आप अपनी ड्रीम11 टीम में शमिल कर सकतें हैं. जबकि तीसरा विकल्प आपके लिए लिटन दास का है.

बांग्लादेश बनाम  साउथ अफ्रीका ड्रीम11 प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर और गेंदबाज की पसंद

दोनों टीमों में ऑलराउंडर की भरमार है. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज एक अच्छा विकल्प होंगे. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल सकतें हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी है. इसके अलावा बांग्लादेश की ओर से नाईम हसन भी एक अच्छा विकल्प होंगे. साउथ अफ्रीका की ओर से विआन मुल्डर और कप्तान ऐडन मार्करम अच्छा विकल्प होंगे. इसके अलावा गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, हसन महमूद और तस्कीन अहमद इन गेंदबाजों के साथ जा सकतें हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: मुशफिकुर रहीम. इसके अलावा लिटन दास और काइल वेर्रेने का भी विकल्प है. (दोनों में से किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में एक ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: ट्रिस्टन स्टब्स, मोमिनुल हक (नजमुल हुसैन शांतो, शादमान इस्लाम और टोनी डी ज़ोर्जी अपनी चॉइस के अनुसार परिवर्तन कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: मेहदी हसन मिराज, विआन मुल्डर, ऐडन मार्करम, नाईम हसन

गेंदबाज: कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, हसन महमूद.

कप्तान और उपकप्तान: ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान).

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, नाईम हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), टोनी डी ज़ोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, सेनुरन मुथुसामी, डेविड बेडिंघम, काइल वेर्रेने (विकेटकीपर), विआन मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Bangladesh, 2nd Test Match Live Score Update: मैके में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Live Score Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs Bangladesh 3rd ODI Match Scorecard: हरारे में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा, तंज़ीद हसन तमीम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs Bangladesh 3rd ODI Match Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य, वेस्ली मधेवेरे ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड