Bangladesh vs Ireland, 1st T20I Match Chattogram Pitch Report And Weather Update: चट्टोग्राम में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मैच, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच कुल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज दो मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Chattogram Pitch Report And Weather Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. बांग्लादेश टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आत्मविश्वास के साथ आ रहा है, जिसने इसी विपक्ष के खिलाफ पिछले टेस्ट सीरीज में 2-0 की शानदार जीत हासिल की थी. आयरलैंड के लिए, यह सीरीज एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे कठिन टेस्ट अभियान के बाद फिर से शुरुआत कर सकते हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Ireland, 1st T20I Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

आयरलैंड की हालिया T20I फॉर्म भी अस्थिर रही है, जिसमें इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 की सीरीज हार शामिल है. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां आयरिश टीम ने सिर्फ 14 ओवर में 125 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 7 विकेट से धूल चटाई थी. हालांकि ये भी जान लीजिए कि ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था, जिसे बांग्लादेश ने 2-0 से जीता था.

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड हेड-टू-हेड टी20 रिकॉर्ड (BAN vs IRE T20I Head To Head)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच कुल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज दो मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

बांग्लादेश की टीम से तंजीद हसन और रिशद हुसैन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें आयरलैंड टीम की तो पॉल स्टर्लिंग और मार्क अडायर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium Pitch Report)

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 नवंबर को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम टी20 इंटरनेशनल में रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंत करती है. गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक कुल 33 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 17 रन डिफेंड और 16 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं. यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 146 रन रहा है.

चट्टोग्राम के मौसम का हाल (Chattogram Weather Report)

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 नवंबर को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की वेदर रिपोर्ट अच्छी है. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना काफी कम है, लेकिन ह्यूमिडिटी 63% रह सकती है. तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. हल्की नमी के चलते स्पिनर्स को काफी मदद मिलेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs IRE 1st T20I Probable Playing XI)

बांग्लादेश: तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), सैम हसन, नुरुल हसन, जेकर अली, मेहदी हसन, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), जॉर्डन नील, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), बेन कैलित्ज़, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीस, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू