Bangladesh vs Hong Kong, 3rd Match Asia Cup 2025 Abu Dhabi Pitch Report And Weather Update: अबू धाबी में बांग्लादेश के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या हांगकांग के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस मैच में बांग्लादेश मजबूत दावेदार माना जा रहा है. कप्तान लिटन दास की अगुवाई में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं. यह मुकाबला बांग्लादेश के लिए खिताब की दौड़ की शानदार शुरुआत करने का मौका है. दूसरी तरफ, हाल ही में अफगानिस्तान के हाथों मिली करारी हार के बाद हांगकांग दबाव में होगी. हांगकांग कप्तान यासिम मुर्तजा अनुभव के सहारे उलटफेर करने की कोशिश करेंगे.

बांग्लादेश बनाम हांगकांग (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Hong Kong National Cricket Team, Asia Cup 2025 3rd Match Abu Dhabi Pitch Report And Weather Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में हांगकांग अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 94 रन से हार चुकी है. ऐसे में वह इस मैच को हर हाल में अपने नाम करना चाहेंगे. वहीं, बांग्लादेश की टीम जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहें हैं. जबकि, हांगकांग की कमान यासिम मुर्तजा (Yasim Murtaza) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Who Is Amay Khurasiya: जानें कौन हैं अमय खुरासिया? जिसने यूपीएससी क्रैक किया और सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के साथ खेला

इस मैच में बांग्लादेश मजबूत दावेदार माना जा रहा है. कप्तान लिटन दास की अगुवाई में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं. यह मुकाबला बांग्लादेश के लिए खिताब की दौड़ की शानदार शुरुआत करने का मौका है. दूसरी तरफ, हाल ही में अफगानिस्तान के हाथों मिली करारी हार के बाद हांगकांग दबाव में होगी. हांगकांग कप्तान यासिम मुर्तजा अनुभव के सहारे उलटफेर करने की कोशिश करेंगे.

बांग्लादेश और हांगकांग टी20 हेड टू हेड (BAN vs HK T20I Head to Head)

बांग्लादेश और हांगकांग के बीच अबतक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. इस दौरान बांग्लादेश का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश ने यह मुकाबला अपने नाम किया था.साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के राउंड वन के दौरान हुआ था. इस मैच में हांगकांग ने 19.4 ओवर में 109 रनों का लक्ष्य हासिल करके 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी. आज के मुकाबले में हांगकांग की टीम जीत का स्वाद चखना चाहेगी.

शेख जायद स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Sheikh Zayed Stadium Pitch Report)

एशिया कप 2025 का तीसरा मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. अबू धाबी का शेख़ ज़ायेद स्टेडियम एक संतुलित पिच के लिए मशहूर है. मैच की शुरुआत में यहां बल्लेबाज़ों को अच्छी मदद मिलती है और गेंद पर समान उछाल रहता है. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को फायदा मिलने लगता है. इस मैदान पर तेज़ गेंदबाज़ नई गेंद से थोड़ी स्विंग और गति निकाल सकते हैं, लेकिन ज़रा-सी गलती महंगी पड़ सकती है. शाम के मैचों में ओस का असर बड़ा होता है. दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं.

अबू धाबी का मौसम (Abu Dhabi Weather Update)

एशिया कप 2025 का तीसरा मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम की बात करें तो, आज शाम अबू धाबी में मौसम साफ और गर्म रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा. तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, और खिलाड़ियों को थोड़ी उमस का सामना करना पड़ सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs HK 3rd T20I Likely Playing XI)

बांग्लादेश (BAN Likely Playing XI): तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमन, लिटन दास (कप्तान एवं विकेटकीपर), सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, जाकेर अली, माहेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शरीफुल इस्लाम.

हांगकांग (HongKong Likely Playing XI): जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमान राठ, कल्हान चाल्लू, नजाकत खान, ऐजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुरतजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल और एहसान खान.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India U19 vs Pakistan U19, Asia Cup 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 348 रनों का टारगेट, समीर मिन्हास ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Visakhapatnam Pitch Report: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या श्रीलंका के गेंदबाज करेंगे सीरीज पर कब्जा, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

India U19 vs Pakistan U19, Asia Cup 2025 Final Match Live Scorecard: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया कर रहीं हैं पहले गेंदबाजी, यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

India U19 vs Pakistan U19, Asia Cup 2025 Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\