Watch Video: आपने अपने जीवन में शायद ही किसी खिलाड़ी को ऐसे रन आउट होते हुए देखा होगा
क्रिकेट के मैदान में किसी खिलाड़ी का रन होना काफी दुखद होता है, लेकिन कोई खिलाड़ी अगर हिट विकेट हो जाए तो यह और भी दिल तोड़ने वाला साबित होता है. कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला था. इस मुकाबले में बांग्लादेशी खिलाड़ी ताइजुल इस्लाम जिस तरीके से आउट हुए उसे देखकर सभी लोग अवाक रह गए.
नई दिल्ली, 8 मई: क्रिकेट के मैदान में किसी खिलाड़ी का रन होना काफी दुखद होता है, लेकिन कोई खिलाड़ी अगर हिट विकेट (Hit Wicket) हो जाए तो यह और भी दिल तोड़ने वाला साबित होता है. कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (Sri Lanka vs Bangladesh) क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला था. इस मुकाबले में बांग्लादेशी खिलाड़ी ताइजुल इस्लाम (Taijul Islam) जिस तरीके से आउट हुए उसे देखकर सभी लोग अवाक रह गए.
दरअसल इस मुकाबले में इस्लाम 50 गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी एकाग्रता भंग हुई और वह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) की गुड लेंथ गेंद को पीछे हटकर खेलने के प्रयास में हिट विकेट आउट हुए. इस्लाम जिस गेंद को रोकने के प्रयास में आउट हुए दरअसल वह उसे रोकने में भी कामयाब हो गए थे, लेकिन पीछे हटते वक्त उनका पैर फिसला जिसकी वजह से उनका जूता बाहर निकल गया और वह सीधे विकेट से जाकर टकराई.
View this post on Instagram
ताइजुल इस्लाम के इस तरीके से आउट होने के बाद मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स भी हैरान हो गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
बात करें इस मुकाबले के बारे में तो बांग्लादेश क्रिकेट टीम को हार झेलनी पड़ी. श्रीलंका ने बांग्लादेश को 209 रनों से हराकर सीरीज पर 1-0 से अपना कब्जा जमाया. इससे पहले इस सीरीज का पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच ड्रा खेला गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

