BAN vs ZIM 1st Test 2025 Day 4 Live Streaming: थोड़ी देर में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच शुरू होगा चौथे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन आज यानी 23 अप्रैल को सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 57 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे.

Zimbabwe (Photo: X/@ZimCricketv)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team 1st Test 2025 Day 4 Live Streaming: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन आज यानी 23 अप्रैल को सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 57 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे. इसके साथ बांग्लादेश के पास 112 रनों की बढ़त भी है. बांग्लादेश की ओर से फ़िलहाल कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 60 रन और जकर अली 21 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं मोमिनुल हक 47 और महमूदुल हसन जॉय 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने अब तक सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा दूसरे दिन जिम्बाब्वे की टीम 273 रनों पर सिमट गई थी. मेहमान टीम की ओर से ब्रायन बेनेट ने 57 और सीन विलियम्स 59 रन की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. फिलहाल चौथे दिन का खेल काफी अहम होगा. बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर होगी नजरें.

यह भी पढें: KL Rahul New Milestone: केएल राहुल ने IPL में रचा इतिहास, विराट कोहली, डेविड वार्नर समेत सभी बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाडी

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल कब खेला जाएगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच 20 अप्रैल से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल आज यानी 23 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से सिलहट में खेला जाएगा.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. हालांकि पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऍप पर उप्लाब्दी होगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

बांग्लादेश: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, जेकर अली (विकेटकीपर), ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, नाहिद राणा

जिम्बाब्वे: बेन कुरेन, निक वेल्च, क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, वेस्ली मधेवेरे, न्याशा मायावो (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, विक्टर न्याउची

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\