BAN vs WI 2nd ODI 2025 Preview: दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की होगी वापसी या बांग्लादेश बनाएगी अजेय बढ़त, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरे मुकाबला 21 अक्टूबर (मंगलवार) को ढाका के शेर बंगला नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 PM बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Preview: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला 21 अक्टूबर (मंगलवार) को ढाका (Dhaka) के शेर बंगला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जाएगा. बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 74 रनों से हराकर सीरीज़ में बढ़त बना ली. इस जीत के हीरो रहे युवा स्पिनर रिषाद हुसैन, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से छह विकेट चटकाए. उनकी गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और विपक्षी टीम की पारी बिखर गई. अब बांग्लादेश इसी लय को बरकरार रखते हुए दूसरी जीत हासिल कर सीरीज़ पर कब्जा जमाना चाहेगा. बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 74 रनों से हराकर वनडे सीरीज़ में बनाई बढ़त, रिशाद हुसैन ने लगाया विकेटों का छक्का, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

वहीं, पहली हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम दूसरे वनडे में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. उनकी गेंदबाजी शुरुआत में अच्छी रही थी, लेकिन मिडल ओवर्स में नियंत्रण खोने से मैच हाथ से निकल गया. टीम अब अपने कमजोर क्षेत्रों पर काम कर बेहतर रणनीति के साथ उतरना चाहेगी ताकि बांग्लादेश को कड़ी टक्कर दी जा सके और सीरीज़ को जीवंत रखा जा सके.

वनडे में बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकार्ड्स (BAN vs WI Head to Head Records): बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबलों में अब तक कुल 25 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें बांग्लादेश ने 22 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 24 जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच 2 मैच टाई या बिना नतीजे के रहे हैं. दोनों टीमों का पहला आमना-सामना 21 मई, 1999 को हुआ था, जबकि सबसे हालिया मुकाबला 18 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला गया. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड से पता चलता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले अक्सर रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे हैं.

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी (BAN vs WI Key Players To Watch Out): तौहीद हृदयोय, महिदुल इस्लाम अंकोन, रिशाद हुसैन, ब्रैंडन किंग, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडेन सील्स इस मुकाबले में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (BAN vs WI Mini Battle): बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदयोय और वेस्टइंडीज के स्टार गेंदबाज जेडेन सील्स की टक्कर रोमांचक होगी. वहीं वेस्टइंडीज का स्टार बल्लेबाज ब्रैंडन किंग बनाम  रिशाद हुसैन की भिड़ंत भी मैच का रुख बदल सकती है.

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरे मुकाबला 21 अक्टूबर (मंगलवार) को ढाका के शेर बंगला नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 PM बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा.

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए BAN बनाम WI वनडे सीरीज 2025 का आधिकारिक प्रसारण उपलब्ध नहीं हैं. जिसके कारण यह मैच टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट नहीं देख पाएंगे. वहीं, BAN बनाम WI दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए FanCode का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे 2025 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सैफ हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदयोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), महिदुल इस्लाम अंकोन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, खैरी पियरे, जेडेन सील्स

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड