Ban vs SL ODI Series: अंपायर के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल पर जुर्माना

आईसीसी ने साथ ही तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया है. जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है. यह मामला शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब तमीम ने अपने विकेट के पीछे कैच की असफल समीक्षा के बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.

(File Photo)

ढाका: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ ढाका में खेले गए तीसरे वनडे (ODI) के दौरान मैच अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर बांग्लादेश (Bangladesh) के कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. बांग्लादेश को इस मैच में श्रीलंका के हाथों 97 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मेजबान बांग्लादेश 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रही. India vs Sri Lanka 2021: भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा हो सकता है रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह

आईसीसी ने एक बयान में कहा, " तमीम को आईसीसी के खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया. इसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभ्रद भाषा के इस्तेमाल का जिक्र है."

आईसीसी ने साथ ही तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया है. जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है. यह मामला शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब तमीम ने अपने विकेट के पीछे कैच की असफल समीक्षा के बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने आगे कहा कि तमीम ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है. मैदानी अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और तनवीर अहमद, टेलीविजन अंपायर गाजी सोहेल और चौथे अधिकारी मसूदुर रहमान ने तमीम पर यह आरोप लगाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड