क्रिकेट

BAN vs SA 1st Test 2024 Day 3 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यानी 23 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 27.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए.

BAN vs SA 1st Test 2024 Day 3 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo: @ProteasMenCSA/@BCBtigers)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st Test 2024 Day 3 Live Streaming: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यानी 23 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 27.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से महमुदुल हसन जॉय 80 गेंदों में 38 रन और मुश्फिकुर रहीम 26 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद हैं. मेजबान टीम अभी भी 101 रन से पीछे हैं. ऐसे में बांग्लादेश को तीसरे दिन अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने 2 विकेट और केशव महाराज ने 1 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 88.4 ओवर में 308 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में काइल वेर्रेने ने शानदार शतक जड़ा. काइल वेर्रेने ने 144 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा हसन महमूद को 3 विकेट और मेहदी हसन मिराज को 2 विकेट मिले. यह भी पढें: BAN vs SA 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: काइल वेरिने के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश पर शिकंजा कसा, तीसरे दिन बांग्लादेश को वापसी की उम्मीद

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का कब से खेला जाएगा?

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल 23 अक्टूबर बुधवार से भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच (Where to watch Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team)

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण नहीं होगा. हालांकि बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ का भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. ऐसे में फैंस यहां से पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (डब्ल्यू), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, नईम हसन, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, रयान रिकेलटन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, काइल वेरेन (डब्ल्यू), वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, डेन पिड्ट

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 07:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).