क्रिकेट

Watch Video: भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा ने वृद्ध अवतार में इस तरह बच्चों को किया अचंभित

भारतीय टीम के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) और अश्विनी पोनप्पा (Ashwini Ponnappa) शुक्रवार को गरुड़ा बैडमिंटन एकेडमी (Garuda Badminton Academy) में बुजुर्गों के लुक में पहुंचे और बच्चों के साथ कुछ देर बैडमिंटन खेला.

Watch Video: भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा ने वृद्ध अवतार में इस तरह बच्चों को किया अचंभित
किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा (Photo Credit: Twitter)

भारतीय टीम के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) और अश्विनी पोनप्पा (Ashwini Ponnappa) शुक्रवार को गरुड़ा बैडमिंटन एकेडमी (Garuda Badminton Academy) में बुजुर्गों के लुक में पहुंचे और बच्चों के साथ कुछ देर बैडमिंटन खेला. श्रीकांत और पोनप्पा एक प्रमोशनल इवेंट के लिए एकेडमी गए थे. बता दें कि श्रीकांत और अश्विनी वर्तमान में प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे सीजन में व्यस्त चल रहे हैं.

वायरल वीडियो में बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा एक बुजुर्ग दम्पति के लुक में एकेडमी में प्रवेश करते हैं और वहां बैडमिंटन कोच से रिक्वेस्ट करते है कि वो कुछ देर बच्चों के साथ खेलना चाहते हैं. वीडियो के शुरूआती पलों में दोनों खिलाड़ी बच्चों के सामने जूझते हुए नजर आते है, और बुजुर्ग होने का परिचय देते है. लेकिन वीडियो के अंत में श्रीकांत एक जोरदार शॉट लगाते हैं जिससे उनका परिचय सामने आ जाता है. एकेडमी के बच्चों को जब पता चलता है श्रीकांत और अश्विनी के बारे में तो सभी बच्चे उन्हें घेर लेते हैं.

यह भी पढ़ें- किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, रणवीर- दीपिका की रिसेप्शन पार्टी में दिखा उनका दिलकश अंदाज

बता दें कि किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा प्रीमियर बैडमिंटन लीग के सीजन 4 में हिस्सा ले रहे हैं. जहां अश्विनी पोनप्पा अवध वारियर्स खेल रही हैं, वहीं और किदांबी श्रीकांत बेंगलुरु रैप्टर्स की ओर से खेल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).