PAK vs BAN 2nd Test 2024: चौथे दिन का खेल ख़राब मौसम के चलते जल्दी समाप्त, बांग्लादेश को पाकिस्तान पर जीत के लिए चाहिए 148 रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज ज़ाकिर हसन(31), शादमान इस्लाम(08) रन की पारी खेलकर बिना किसी नुकसान के 6 ओवर में 37 रन जोड़ लिए थे. टी ब्रेक के बाद मात्र 1 ओवर का ही खेल हो सका है और ख़राब मौसम के वजह से कम लाइटिंग के वजह से मैच को रोक दिया गया है. और आगे का खेल के कल के मौसम के हिसाब से खेला जाएगा.
Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 4 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. चौथे दिन पाकिस्तान टीम की दूसरी पारी में 172 रनों पर सिमट गई है. जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज ज़ाकिर हसन(31), शादमान इस्लाम(08) रन की पारी खेलकर बिना किसी नुकसान के 6 ओवर में 37 रन जोड़ लिए थे. टी ब्रेक के बाद मात्र 1 ओवर का ही खेल हो सका है और ख़राब मौसम के वजह से कम लाइटिंग के वजह से मैच को रोक दिया गया है. और आगे का खेल के कल के मौसम के हिसाब से खेला जाएगा. तब तक बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज ज़ाकिर हसन(31), शादमान इस्लाम(09) रन की मदद से टीम ने 42 रन बना लिए थे. बांग्लादेश को जीत के लिए 143 रन की जरुरत है. यह भी पढ़ें: रावलपिंडी में ख़राब रौशनी के चलते पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल रुका
पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन आगा सलमान ने 71 गेंदों में 47 रन बनाए. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 43 रन, कप्तान शान मसूद ने 28 रन, अब्दुल्ला शफीक 6 रन, सईम अयूब 20 रन, बाबर आजम 11 रन, सऊद शकील 2 रन, खुर्रम शहजाद 0, अबरार अहमद 2 रन और मोहम्मद अली 0 रन बनाकर आउट हो गए. यह भी पढ़ें: चाय ब्रेक तक बांग्लादेश ने जोड़ें बिना नुकसान के 37 रन, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 148 रन की जरुरत
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के चौथें दिन का स्कोरकार्ड
Rain and bad light forces an early end to day four 🏏
Bangladesh are 42-0 at stumps.#PAKvBAN | #TestOnHai pic.twitter.com/AJDA1CLyOS
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 2, 2024
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद सईम अयूब और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की. पाकिस्तान की पहली पारी महज 274 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. सईम अयूब के अलावा कप्तान शान मसूद 57 रन और आगा सलमान ने 54 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. मेहदी हसन मिराज के अलावा तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान को ये सीरीज बचाने के लिए बांग्लादेश की टीम को जल्द आलआउट करना पड़ेगा.
वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 78.4 ओवरों में 262 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लदेश की ओर से लिटन दास ने शतकीय पारी खेली. लिटन दास ने बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 138 रन बनाए. अपनी इस पारी में लिटन दास ने 228 गेंदों पर चार छक्के और तेरह चौके लगाए. लिटन दास के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 78 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने सबसे ज्यादा छह विकेट चटकाए. खुर्रम शहजाद के अलावा मीर हमजा और आगा सलमान ने दो-दो विकेट झटके.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

