IND vs SA T20I 2025: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों से अक्षर पटेल बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के शेष 2 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. हालांकि, अक्षर लखनऊ में टीम के साथ हैं, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया जाएगा. पुरुष चयन समिति ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए शाहबाज अहमद को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है.

अक्षर पटेल (Photo credits: X/@LoyalSachinFan)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के शेष 2 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. हालांकि, अक्षर लखनऊ में टीम के साथ हैं, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया जाएगा. पुरुष चयन समिति ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए शाहबाज अहमद को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 101 रन से अपने नाम किया था. इस मुकाबले में मेजबान टीम ने 6 विकेट खोकर 175 रन बनाने के बाद मेहमान टीम को 12.3 ओवरों में 74 रन पर समेट दिया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 से पहले धुरंधर मुवी देखने पहुंचे सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और गौतम गंभीर समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें वीडियो

अगले मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई. इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने 51 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. धर्मशाला में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. साउथ अफ्रीकी टीम को 117 रन पर समेटने के बाद भारत ने 15.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया.

टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की. अब भारत की निगाहें टी20 सीरीज पर हैं. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में 17 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि 19 दिसंबर को अहमदाबाद में सीरीज का अंतिम मैच आयोजित होगा.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम 2 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड