क्रिकेट

ग्लेन मैक्सवेल का इस भारतीय लड़की पर आया दिल, दो साल डेट करने के बाद कर सकते हैं शादी

ऑस्ट्रेलिया के 'पिच हीटर' ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की एक लड़की को लगभग दो सालों से डेट कर रहे हैं. बता दें कि इस लड़की का नाम विनी रमन बताया जा रहा है. खबरों की माने तो ग्लेन मैक्सवेल दो साल के अपने रिलेशनशिप के बाद अब विनी रमन से शादी करना चाहते हैं.

ग्लेन मैक्सवेल का इस भारतीय लड़की पर आया दिल, दो साल डेट करने के बाद कर सकते हैं शादी
ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credit: Getty Image)

ऑस्ट्रेलिया के 'पिच हीटर' ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भारतीय मूल की एक लड़की को लगभग दो सालों से डेट कर रहे हैं. बता दें कि इस लड़की का नाम विनी रमन (Vini Raman) बताया जा रहा है. खबरों की माने तो ग्लेन मैक्सवेल दो साल के अपने रिलेशनशिप के बाद अब विनी रमन से शादी करना चाहते हैं. हालांकि, उनकी शादी की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और विनी रमन (Vini Raman) के शादी से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टैट (Shaun Tait) भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके हैं. ऐसे में अगर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन का शादी होता है तो वह दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होंगे जो भारतीय मूल की लड़की से शादी करेंगे. यह भी पढ़ें- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने की मैक्सवेल को टीम से हटाने की आलोचना

 

View this post on Instagram

 

Moments like these making the moments apart easier 💕

A post shared by VINI (@vini.raman) on

विनी रमन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं. विनी रामन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड मैक्सवेल के साथ देश-विदेश के कई टूर की तस्वीरें भी डाली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2019 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).