Australia Women vs India Women Only Test Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज से खेला जाएगा डे-नाइट टेस्ट, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
भारत महिला टीम को वनडे सीरीज में लगातार हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम इस टेस्ट मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और काश्वी गौतम अहम भूमिका निभा सकती हैं.
Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Only Test Live Streaming And Telecast Details: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला आज यानी 6 मार्च 2026 से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के वाका ग्राउंड (WACA Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से शुरू होगा. भारत महिला टीम ने इस दौरे की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी करते हुए भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अब दोनों टीमें दौरे के आखिरी मुकाबले यानी डे-नाइट टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी. भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women Test Stats: महिला टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
भारत महिला टीम को वनडे सीरीज में लगातार हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम इस टेस्ट मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और काश्वी गौतम अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम शानदार फॉर्म में है और एलिस पेरी, बेथ मूनी तथा एशले गार्डनर जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS W vs IND W Test Head To Head Record)
महिला टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 4 मैच जीते हैं, जबकि भारत महिला टीम को केवल 1 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. आंकड़ों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का पलड़ा भारत के मुकाबले भारी रहा है.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा? (AUS W vs IND W Only Test Date And Venue)
ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला आज से वाका ग्राउंड, पर्थ में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.
भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला टेस्ट का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS W vs IND W Only Test Live TV Channel Telecast In India)
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला टेस्ट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS W vs IND W Only Test Live Streaming In India)
ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs IND W Only Test Playing Prediction)
ऑस्ट्रेलिया महिला: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, टहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन और जॉर्जिया वेयरहैम.
भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर.
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.