Australia Win WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 209 रनों से हराया, गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

हालांकि दूसरे और तीसरे दिन भारतीय टीम ने काउंटर अटैक करने का प्रयास तो किया था लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो पाया. भारत को अपनी दूसरी पारी में काफी बढ़िया शुरूआत मिली थी. टॉप चार बल्लेबाजों ने अपनी पारी को सकारात्मक तौर पर शुरू किया था लेकिन रोहित, कोहली, पुजारा, रहाणे सभी ने गलत शॉट का चयन किया, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

लंदन: भारत (India) को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) में हार का सामना करना पड़ा. भारत को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के हाथों फाइनल में पांचवें दिन रविवार को 209 रन की पराजय झेलनी पड़ी. भारत की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई. भारत ने सुबह के सत्र में अपने शेष सात विकेट गंवा दिए.

भारत पहली बार न्यूजीलैंड से हारा था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाये थे जबकि भारतीय टीम 296 रन तक ही पहुंच पायी थी. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन पर घोषित कर भारत के सामने 444 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा. भारत की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता बन गया. Australia Beats India By 209: ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को 209 रनों से हराया, डब्लूटीसी के ख़िताब कर किया कब्ज़ा

पांच दिनों तक चले टेस्ट क्रिकेट के इस महामुकाबले में आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली. वह पहली ऐसी टीम है, जिसने क्रिकेट के हर फॉर्मेट के विश्व कप को जीता है. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी, वहीं से यह तय हो गया था कि उनकी टीम इस मैच में फ्रंट फुट पर है. उसके बाद गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा मौका नहीं दिया.

हालांकि दूसरे और तीसरे दिन भारतीय टीम ने काउंटर अटैक करने का प्रयास तो किया था लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो पाया. भारत को अपनी दूसरी पारी में काफी बढ़िया शुरूआत मिली थी. टॉप चार बल्लेबाजों ने अपनी पारी को सकारात्मक तौर पर शुरू किया था लेकिन रोहित, कोहली, पुजारा, रहाणे सभी ने गलत शॉट का चयन किया, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 41 रन पर चार विकेट और स्कॉट बोलैंड ने 46 रन पर तीन विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पहली पारी में शानदार 163 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

भारत की तरफ से आज विराट कोहली 49, अजिंक्य रहाणे 46, श्रीकर भरत 23 बनाकर आउट हुए जबकि मोहम्मद शमी 13 रन पर नाबाद रहे. भारत ने कल के तीन विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया था. विराट ने 44 और रहाणे ने 20 रन से भारतीय पारी को आगे बढ़ाया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\