Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजों करते हुए 61 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी, तो वहीं जिम्बाब्वे 18 साल पुराने इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगा. टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2007 में हराया था, जब उसे 5 विकेट से यादगार जीत मिली थी. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ट्रेविस हेड (Travis Head) कर रहें हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया अपने चोटिल खिलाड़ियों से काफी परेशान चल रही है. कप्तान मिचेल मार्श आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं खेले थे. मिचेल मार्श की जगह ट्रेविस हेड ने कप्तानी की थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से भी मार्श बाहर हो सकते हैं. ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर काफी जिम्मेदारी होगी.

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ओमान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में जिम्बाब्वे के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. कप्तान सिकंदर रजा से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी. सिकंदर रजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से किसी मैच को पलट सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2018 में खेला गया था जहां हरारे के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत हासिल की थी.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजों करते हुए 61 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 169 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों पर सात चौके लगाए. ब्रायन बेनेट के अलावा तादिवानाशे मारुमनी ने 35 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को मार्कस स्टोइनिस ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन के अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई भी विकेट नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 169/2, 20 ओवर (ब्रायन बेनेट नाबाद 64 रन, तादिवानाशे मारुमनी 35 रन, रयान बर्ल 35 रन और सिकंदर रजा नाबाद 25 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (मार्कस स्टोइनिस 1 विकेट और कैमरून ग्रीन 1 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड