Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने पिछले मुकाबले में 29 गेंदों में 45 रन बनाए थे.मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से पिछले आठ मैचों में 157 रन निकले हैं. जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने पिछले 10 मैचों में 342 रन बनाए हैं. सिकंदर रजा 10 मैचों 245 रन बनाने में सफल रहे हैं. नाथन एलिस ने छह मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 19th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी, तो वहीं जिम्बाब्वे 18 साल पुराने इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगा. टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2007 में हराया था, जब उसे 5 विकेट से यादगार जीत मिली थी. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ट्रेविस हेड (Travis Head) कर रहें हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, एडम जैम्पा, ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजरबानी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और ब्लेसिंग मुजरबानी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, सिकंदर रजा और एडम जैम्पा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ओमान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में जिम्बाब्वे के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. कप्तान सिकंदर रजा से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी. सिकंदर रजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से किसी मैच को पलट सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2018 में खेला गया था जहां हरारे के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत हासिल की थी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs ZIM T20I Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जिम्बाब्वे को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दो मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं जिम्बाब्वे को ऑस्ट्रेलिया से दूसरी जीत का इंतजार है.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने पिछले मुकाबले में 29 गेंदों में 45 रन बनाए थे.मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से पिछले आठ मैचों में 157 रन निकले हैं. जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने पिछले 10 मैचों में 342 रन बनाए हैं. सिकंदर रजा 10 मैचों 245 रन बनाने में सफल रहे हैं. नाथन एलिस ने छह मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, रिचर्ड नगारावा ने 10 मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (AUS vs ZIM Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर ऑस्ट्रेलिया की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. ऑस्ट्रेलिया की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 14वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना: 80%

जिम्बाब्वे की जीत की संभावना: 20%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS vs ZIM 19th Match Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन और एडम जैम्पा.

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, ताडिवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा और ब्लेसिंग मुजरबानी.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट