Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ओमान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में जिम्बाब्वे के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. कप्तान सिकंदर रजा से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी. सिकंदर रजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से किसी मैच को पलट सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2018 में खेला गया था.

ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 19th Match Live Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी, तो वहीं जिम्बाब्वे 18 साल पुराने इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगा. टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2007 में हराया था, जब उसे 5 विकेट से यादगार जीत मिली थी. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ट्रेविस हेड (Travis Head) कर रहें हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, एडम जैम्पा, ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजरबानी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और ब्लेसिंग मुजरबानी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, सिकंदर रजा और एडम जैम्पा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया अपने चोटिल खिलाड़ियों से काफी परेशान चल रही है. कप्तान मिचेल मार्श आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं खेले थे. मिचेल मार्श की जगह ट्रेविस हेड ने कप्तानी की थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से भी मार्श बाहर हो सकते हैं. ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर काफी जिम्मेदारी होगी.

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ओमान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में जिम्बाब्वे के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. कप्तान सिकंदर रजा से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी. सिकंदर रजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से किसी मैच को पलट सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2018 में खेला गया था जहां हरारे के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत हासिल की थी.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट