Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका की टीम को दुशान हेमंथा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से दुशान हेमंथा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. दुशान हेमंथा के अलावा दुष्मंथा चमीरा ने दो विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने थे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने लगभग सुपर में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. ग्रुप B में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और नॉकआउट में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी मानी जा रही थीं. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श कर रहे हैं, जबकि श्रीलंका की कमान दासुन शनाका के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 56 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ट्रैविस हेड ने महज 29 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. ट्रैविस हेड के अलावा कप्तान मिशेल मार्श ने 54 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को दुशान हेमंथा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से दुशान हेमंथा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. दुशान हेमंथा के अलावा दुष्मंथा चमीरा ने दो विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम को कुसल परेरा के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. श्रीलंका की टीम ने महज 18 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. श्रीलंका की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान पथुम निसांका ने महज 52 गेंदों पर 10 चौके और पांच छक्के लगाए. पथुम निसांका के अलावा कुसल मेंडिस ने 51 रन बटोरे.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम को मार्कस स्टोइनिस ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मार्कस स्टोइनिस के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 181/10, 20 ओवर (मिशेल मार्श 54 रन, ट्रैविस हेड 56 रन, कैमरून ग्रीन 3 रन, टिम डेविड 6 रन, जोश इंग्लिस 27 रन, मार्कस स्टोइनिस 4 रन, ग्लेन मैक्सवेल 22 रन, कूपर कोनोली 3 रन, जेवियर बार्टलेट 0 रन, नाथन एलिस नाबाद 0 रन और एडम ज़म्पा 1 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (दुशान हेमंथा 3 विकेट, दुष्मंथा चमीरा 2 विकेट, महेश थीक्षाना 1 विकेट, डुनिथ वेलालेज 1 विकेट और कामिंडु मेंडिस 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की बल्लेबाजी: 184/2, 18 ओवर (पथुम निसांका नाबाद 100 रन, कुसल परेरा 1 रन, कुसल मेंडिस 51 रन और पवन रथनायके नाबाद 28 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (मार्कस स्टोइनिस 2 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\