Australia vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 147 रन ही बना सकीं. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 148 रन बनाने थे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (Photo: @TheRealPCB/@cricketcomau)

Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd T20I Match 2024: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला कल यानी 18 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट (Hobart) के बेलेरिव ओवल स्टेडियम (Bellerive Oval Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को 13 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. इस टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिस (Josh Inglis) पर कंधो पर है. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. AUS vs PAK 3rd T20 2024 Preview: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में वाइटवाश करने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 147 रन ही बना सकीं. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 148 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 134 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs PAK T20I Head To Head)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 27 में से 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमें आखिरी बार साल 2022 में टी20 में टकराई थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया था. हेड टू हेड रिकॉर्ड को देख के इतना साफ होता है की ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा मजबूत है. इसलिए पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना भी आसान नहीं होगा.

टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 मैचों में डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 मैचों की 16 पारियों में 30.53 की औसत के साथ 397 रन बनाए हैं. इस दौरान डेविड वार्नर ने 2 अर्धशतक जड़ा है और 59 रन बेस्ट स्कोर है. डेविड वार्नर के अलावा आरोन फिंच ने 381 रन बनाए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बाबर आजम ने बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम ने 383 रन बनाए हैं.

टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में सईद अजमल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सईद अजमल ने 11 टी20 मैचों की 11 पारियों में 14.26 की औसत और 6.40 की इकॉनमी के साथ 19 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर हैं. मोहम्मद आमिर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 मैचों की 10 पारियों में 16.17 की औसत और 7.71 की इकॉनमी के साथ 17 विकेट झटके हैं. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने 15 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\