Australia vs Pakistan, 2nd ODI Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 203 रन सिमट गई थीं. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 33.3 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे में 1-0 की बढ़त हासिल की. ऐसे में दूसरे वनडे में पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी.
Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st ODI Match: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज 2024 (ODI Series 2024) का दूसरा मुकाबला कल यानी 8 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडीलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में सुबह नौ बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान (Pakistan) की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में हैं. Australia vs Pakistan, 2nd ODI Key Players To Watch: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पाकिस्तान के गेंदबाज करेंगे तख्ता पलट, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 203 रन सिमट गई थीं. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 33.3 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे में 1-0 की बढ़त हासिल की. ऐसे में दूसरे वनडे में पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान की नजरें दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज में बराबरी करने पर होगी. करो या मारो मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को कड़ी देने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच फिर एक बार रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
ऑस्ट्रेलिया सितंबर में इंग्लैंड पर 3-2 की रोमांचक जीत के बाद इस सीरीज़ में उतरेगा. वे आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भी नज़र रखेंगे. इस बीच, पाकिस्तान को एक नया कोच जेसन गिलेस्पी और नया कप्तान मोहम्मद रिज़वान मैदान पर टीम का नेतृत्व करेंगे. पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम मज़बूत है. टीम में जोश हेज़लवुड और मिशेल स्टार्क जैसे शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं. हालाँकि, उन्हें मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड की कमी खलेगी, जो पितृत्व अवकाश पर हैं.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AUS vs PAK Head To Head Records)
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच अबतक कुल वनडे 109 मुकाबले हैं. इस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसमें उन्होंने 71 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज को 34 मुकाबलों में सफलता मिली है. इसके अलावा, 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला. और एक मैच टाई समाप्त हुई हैं. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. पाकिस्तान ने यहां खेले 57 वनडे मैचों में से केवल 17 मैच ही जीते हैं. ऐसे में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम को कुछ असाधारण करना होगा.
पिच रिपोर्ट (AUS vs PAK Pitch Report)
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. एडिलेड ओवल की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. शुरूआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिल सकती है. क्रीज पर सेट होने के बाद बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाएगा. इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. इस पिच पर औसतन पहली पारी का स्कोर 250 के आस-पास हो सकता है, और 280 का स्कोर यहां एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य बन सकता है. बता दें कि पिछले कुछ वनडे मुकाबलों में मेलबर्न में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नजर आया है. ऐसे में दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं.
मौसम का हाल (Weather Report)
मेलबर्न में मौसम गर्म रहेगा और पूरे दिन थोड़े बादल छाए हो सकते हैं. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे खेल बाधित होने की संभावना भी नहीं है. खिलाड़ियों पर गर्मी का असर नजर आ सकता हैं.
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान पहले वनडे मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्नस लैबुशेन, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जमाल, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अराफात मिन्हास और हारिस रऊफ/ मोहम्मद हसनैन.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

