Australia vs Pakistan 1st T20 2024 Live Streaming: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होगी काटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया. अब सभी की निगाहें टी20 सीरीज पर बनी हुई है.
Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st T20 2024 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। अब सभी की निगाहें टी20 सीरीज पर बनी हुई है. टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर मेजबान टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम भी टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देना चाहेगी. टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिस पर कंधो पर है. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिज़वान करेंगे। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: SL vs NZ 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 14 नवंबर गुरुवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा.
कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच?
बता दें की फैंस भारत में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
पाकिस्तान टीम: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, ओमैर यूसुफ, इरफान खान, आगा सलमान, जहांदाद खान, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम .
ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंगलिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

