Australia vs Pakistan 1st ODI 2024 Scorecard: पहले वनडे में 203 रन पर सिमटी पाकिस्तान की टीम, मिचेल स्टार्क ने झटके 3 विकेट
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 4 नवंबर को मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कम्मिंस टॉस ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 203 रन पर सिमट गई.
Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st ODI Match 2024 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 4 नवंबर को मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कम्मिंस टॉस ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 203 रन पर सिमट गई है. पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जड़ सका. यह भी पढें: Afghanistan vs Bangladesh ODI Stats: वनडे में अफगानिस्तान और बांग्लादेश का एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने खिलाड़ी
मैच की बात करें तो पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने दूसरे हो ओवर में सैम अयूब को 1 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया. फिर इसके बाद स्टार्क ने अपना दूसरा शिकार अब्दुल्ला शफीक को बनाया. अब्दुल्ला शफीक 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शुरूआती 10 ओवर में पाकिस्तान की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 71 गेंदों में 44 रन बनाए. इसके अलावा बाबर आजम ने 44 गेंदों में 37 रन, नसीम शाह 40 रन , शाहीन अफरीदी 24 रन और इरफान खान ने 22 रन बनाए.
पहले वनडे में 203 रन पर सिमटी पाकिस्तान की टीम, मिचेल स्टार्क ने झटके 3 विकेट
.@iNaseemShah makes a valiant 40 featuring four sixes as Pakistan make 203 🏏
Over to the bowlers ☄️#AUSvPAK pic.twitter.com/zDFWA3OQIG
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 4, 2024
वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 3 मैडन और 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस और एडम ज़म्पा को 2-2 विकेट चटकाए. वहीं सीन एबॉट और मार्नस लाबुशेन को 1-1 विकेट मिला. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के सामने 50 ओवर में 204 रनों का टारगेट मिला है. जिसे वह हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

