AUS vs NZ 1st Test Match 2019: रॉस टेलर की जोरदार शॉट केन विलियमसन के प्राइवेट पार्ट पर लगी, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम न्यूजीलैंड के सामने पहली इंगिंग्स में 416 रन बनाए हैं.

रॉस टेलर की जोरदार शॉट केन विलियमसन के प्राइवेट पार्ट पर लगी (Photo Credits: Twitter/ICC)

Australia vs New Zealand 1st Test Match 2019: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के तहत पर्थ (Perth) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम न्यूजीलैंड के सामने पहली इंगिंग्स में 416 रन बनाए हैं. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 71 रन पर दो विकेट गवांकर मैदान में संघर्ष कर रही है. टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) 58 गेंद में छह चौके की मदद से 29 और टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) 47 गेंद में छह चौके की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे हैं.

बता दें कि मैच के दौरान किवी मध्यक्रम के बल्लेबाज रॉस टेलर के एक जोरदार शॉट पर साथी बल्लेबाज और टीम के कप्तान केन विलियमसन गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बच गए. जी हां मेजबान टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की गेंद पर रॉस टेलर ने एक स्टेट ड्राइव जोरदार शॉट लगाया जो कि सीधे केन विलियमसन के प्राइवेट पार्ट पर लगी, लेकिन विलियमसन ने समय रहते अपने आपको संभाल लिया और गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बच गए.

यह भी पढ़ें- AUS vs NZ 1st Test Match 2019: पर्थ में केन विलियमसन ने मिचेल स्टार्क का पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो

गौरतलब हो कि मेजबान टीम के लिए आज मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्नस लैबुशेन (Marnus Labuschagne) ने 143 रन की शतकीय पारी खेली. अपनी इस शतकीय पारी के दौरान लैबुशेन ने 240 गेदों का सामना करते हुए 18 चौके और एक छक्का लगाया.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल