Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल दो ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दोनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया से पहली जीत का इंतजार है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले के साथ ही मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम पलटवार के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आयरलैंड की टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहें हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS vs IRE 14th Match Playing)

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन, एडम ज़म्पा.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर आयरलैंड टीम की तो पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, और जॉर्ज डोकरेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पॉल स्टर्लिंग ने 26.31 की औसत से 3,894 रन बनाए हैं. पॉल स्टर्लिंग के अलावा मार्क एडेयर ने आयरलैंड की ओर से 19.51 की औसत से 140 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में 21 मैचों में 13.69 की औसत से 36 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल दो ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दोनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया से पहली जीत का इंतजार है.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\