Australia vs India 4th Test 2024 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 165 रन, ऑस्ट्रेलिया से 310 रन पीछे, देखें स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज का चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल 27 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला गया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए हैं.
Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team 4th Test 2024 Day 2 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज का चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल 27 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला गया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए हैं. टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 310 रन से पीछे हैं. भारत की ओर से फिलहाल ऋषभ पंत 7 गेंदों में 6 रन और रवींद्र जडेजा 7 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा विराट कोहली 36 रन, यशस्वी जायसवाल 82 रन, केएल राहुल 24 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए. यह भी पढें: Australia vs India 4th Test 2024 Day 2 Live Score Update: 159 रन भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, आकाश दीप हुए आउट
वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने जबरदस्त गेंदबाजी की. पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट चटकाए. फिलहाल टीम इंडिया की नजरें तीसरे दिन बढ़त को कम करने पर होगी। पांचवें दिन ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के के बाद आने वाले बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हैं.
दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 165 रन
Stumps on Day 2 in Melbourne!#TeamIndia move to 164/5, trail by 310 runs
Updates ▶️ https://t.co/njfhCncRdL#AUSvIND pic.twitter.com/9ZADNv5SZf
— BCCI (@BCCI) December 27, 2024
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पारी में 122.4 ओवर में 474 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ ने शतकीय पारी खेली. स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 140 रनों की पारी खेली. स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 145 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावज़ कप्तान पैट कमिंस ने 63 गेंदों में 49 रन, सैम कोनस्टास 60 रन, उस्मान ख्वाजा 57 रन, मार्नस लाबुशेन 72 रन, मिशेल मार्श 4 रन, एलेक्स कैरी 31 रन बनाए. जबकि ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए.
पहली पारी में भारत की गेंदबाजी
वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 28 ओवर में 97 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके। जबकि वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला. फिलहाल टीम इंडिया कोशिश ऑस्ट्रेलिया को जल्दी ऑल आउट करने की होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

