Australia vs India 3rd Test 2024: बारिश के कारण रुका तीसरे दिन का खेल, अब इतने बजे शुरू होगा मैच; देखें स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यांनी 16 दिसंबर को ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जा रहा है. इस बीच तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण रुक हुआ है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गाबा में काले बदल छाए है और तेज हवा के साथ बारिश हो रही है.
Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team 3rd Test 2024 Day 3 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यांनी 16 दिसंबर को ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जा रहा है. इस बीच तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण रुक हुआ है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गाबा में काले बदल छाए है और तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. भारतीय समयानुसार सुबह 9.15 बजे फिर से मैच शुरू होगा. कम से कम 67 ओवर फेंके जाने हैं. फिलहाल पहली पारी में टीम इंडिया का स्कोर 9.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन है. भारत की ओर से ऋषभ पंत 4 रन और केएल राहुल 14 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से 418 रन पीछे है. जबकि यशस्वी जायसवाल 2 गेंदों में 4 रन, शुभमन गिल 3 गेंदों में 1 रन और विराट कोहली 16 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट चटकाए और जोश हेज़लवुड को एक विकेट मिला. यह भी पढें: West Indies vs Bangladesh 1st T20I 2024 Scorecard: बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दिया 148 रनों का टारगेट, अकील होसेन ने की शानदार गेंदबाजी
मैच की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन 117.1 ओवर में 445 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में स्टीवन स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली. ट्रेविस हेड ने 160 गेंदों में 152 रनों की जबरदस्त पारी खेलो. हेड ने अपनी इस पारी में 18 चौके लगाए. जबकि स्मिथ ने 190 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए.
बारिश के कारण रुका तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 27 रन
UPDATE - Play is scheduled to recommence at 1345 local time ; 9.15 AM IST.
Minimum of 67 overs to be bowled.#AUSvIND
— BCCI (@BCCI) December 16, 2024
इसके अलावा विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 70 रन, उस्मान ख्वाजा 21 रन, पैट कमिंस 20 रन, मिचेल स्टार्क 18 रन, नाथन मैकस्वीनी 9 रन, मार्नस लाबुशेन 12 रन और मिशेल मार्श ने 5 रन बनाए. वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने फिर एक बार शानदार गेंदबाजी की और पंजा खोला. बुमराह ने 28 ओवर में 76 रन देकर 6 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और नितीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

