क्रिकेट

Australia vs India 3rd Test 2024 Day 3 Scorecard: 445 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, ट्रेविस हेड और स्टीवन स्मिथ का शतक; जसप्रीत बुमराह ने झटके 6 विकेट

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट के 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन 117.1 ओवर में 445 रनों पर सिमट गई.

Australia vs India 3rd Test 2024 Day 3 Scorecard: 445 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, ट्रेविस हेड और स्टीवन स्मिथ का शतक; जसप्रीत बुमराह ने झटके 6 विकेट
Team India (Photo: BCCI)

Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team 3rd Test 2024 Day 3 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट के 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन 117.1 ओवर में 445 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में स्टीवन स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली. ट्रेविस हेड ने 160 गेंदों में 152 रनों की जबरदस्त पारी खेलो. हेड ने अपनी इस पारी में 18 चौके लगाए. जबकि स्मिथ ने 190 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए. यह भी पढें: Australia vs India 3rd Test 2024 Day 3 Live Score Update: पहली पारी में टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, विराट कोहली 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन

इसके अलावा विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 70 रन, उस्मान ख्वाजा 21 रन, पैट कमिंस 20 रन, मिशेल स्टार्क 18 रन, नाथन मैकस्वीनी 9 रन, मार्नस लाबुशेन 12 रन और मिशेल मार्श ने 5 रन बनाए. वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने फिर एक बार शानदार गेंदबाजी की और पंजा खोला. बुमराह ने 28 ओवर में 76 रन देकर 6 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और नितीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रनों पर सिमटी, ट्रेविस हेड और स्टीवन स्मिथ का शतक; जसप्रीत बुमराह ने झटके 6 विकेट 

फिलहाल टीम इंडिया को पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और विराट कोहली सहित स्टार बल्लेबाजों पर सभी की निगाहें होगी. हालांकि ऊपरी बल्लेबाजों को टीम इंडिया को एक ठोस शुरुआत देने की कोशिश होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 08:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).