Australia vs India 1st Test 2024 Day 1 Live Score Update: जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया तीसरा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
Team India (Photo: BCCI)

Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team 1st Test 2024 Day 1 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट आज यानी 22 नवंबर को पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि पहली पारी में टीम इंडिया 49.4 ओवर में 150 रनों पर सिमट गई. इस बीच पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा तगड़ा झटका लगा है. अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह का शिकार हुए. खबर लिखे जानें तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 19 रन था.

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया तीसरा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले लौटे पवेलियन