Australia vs England, Champions Trophy 2025 4th Match Winner Prediction: ऑस्ट्रेलिया को कड़ी की टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरेगी इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
ऑस्ट्रेलिया की टीम में ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कोई अन्य अनुभवी ऑलराउंडर नहीं है. स्टीव स्मिथ का अनुभव और उनकी बल्लेबाजी की क्षमता टीम के लिए अहम साबित हो सकती हैं. ट्रैविस हेड अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल का ऑलराउंड प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा.
Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team, Champions Trophy 2025 4th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला कल यानी 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफ़ी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहला मैच होगा. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई स्टीव स्मिथ (Steven Smith) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. Australia vs England, Champions Trophy 2025 4th Match Key Players To Watch Out: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
ऑस्ट्रेलिया की टीम में ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कोई अन्य अनुभवी ऑलराउंडर नहीं है. स्टीव स्मिथ का अनुभव और उनकी बल्लेबाजी की क्षमता टीम के लिए अहम साबित हो सकती हैं. ट्रैविस हेड अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल का ऑलराउंड प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा. इस मैच में, ऑस्ट्रेलिया को अपनी बल्लेबाजी पर डिपेंड रहना होगा, और टॉप आर्डर के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम गहरा है, जिसमें लियाम लिविंगस्टोन निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं. जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिल रशीद की गेंदबाजी लाइनअप बेहद प्रभावशाली है. इंग्लैंड की टीम अनुभवी खिलाड़ियों से भरी पड़ी है, जो बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. जो रूट का मिडिल आर्डर में स्थिरता प्रदान करना और जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी महत्वपूर्ण होगी. इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड्स (AUS vs ENG Head To Head In Champions Trophy):
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक कुल पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने पांच में से तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया ने महज दो मुकाबले जीते हैं. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि वे स्कोर को 3-3 से बराबर कर सकें, जबकि इंग्लैंड अपनी बढ़त को 4-2 तक बढ़ाना चाहेगा.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (AUS vs ENG Match Winner Prediction)
इंग्लैंड की टीम का हालिया प्रदर्शन और उनकी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की इंग्लैंड की टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रहीं हैं. इंग्लैंड की जीत की संभावना अधिक है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पास भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे चुनौती पेश कर सकते हैं. यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.
इंग्लैंड की जीत की संभावना: 52%
ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना: 48%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन.
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

