AUS vs ENG Ashes 2025-26 Full Schedule: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज टेस्ट सीरीज़ से पहले जानिए स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग समेत वेन्यू और टाइम टेबल के साथ फुल शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंडराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशेज 2025-26 टेस्ट सीरीज़ इस साल के सबसे बड़े क्रिकेट मुकाबलों में से एक होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता, ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी और इंग्लैंड की आक्रामक ‘बाज़बॉल’ रणनीति इस सीरीज़ को और रोमांचक बनाएगी.

पैट कमिंस और बेन स्टोक्स (Credit: X/ ICC)

Australia National Cricket Team and England National Cricket Team Full Schedule: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंडराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशेज 2025-26 टेस्ट सीरीज़ इस साल के सबसे बड़े क्रिकेट मुकाबलों में से एक होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता, ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी और इंग्लैंड की आक्रामक ‘बाज़बॉल’ रणनीति इस सीरीज़ को और रोमांचक बनाएगी. लगभग दो साल बाद दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी और क्रिकेट फैंस के लिए यह एक शानदार मौका होगा यह देखने का कि इंग्लैंड अपनी आक्रामक टेस्ट रणनीति जारी रखता है या ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू हालात और पेस आक्रमण पर भरोसा दिखाता है. ट्राई टी20 सीरीज़ में पाकिस्तान, श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, जानें स्ट्रीमिंग समेत फुल शेड्यूल

एशेज 2025-26 में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मैदानों पर्थ स्टेडियम, गाबा, एडिलेड ओवल, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होंगे. इस बार ब्रिस्बेन में होने वाला मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा, जिसमें पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा. सीरीज़ की शुरुआत 21 नवंबर 2025 से होगी. इतिहास की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अब तक कुल 73 एशेज सीरीज़ खेल चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 34 और इंग्लैंड ने 32 में जीत हासिल की है. यह आंकड़ा बताता है कि एशेज हमेशा से बेहद कड़े मुकाबलों वाली सीरीज़ रही है. यह एशेज सीरीज़ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 का भी हिस्सा है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड छठे स्थान पर है, ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज 2025-26 का टाइमिंग और वेन्यू के शाथ पूरा शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू समय (IST)
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट 21–25 नवंबर 2025 पर्थ स्टेडियम सुबह 7:50 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट 4–8 दिसंबर 2025 द गाबा, ब्रिस्बेन सुबह 9:30 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 17–21 दिसंबर 2025 एडिलेड ओवल सुबह 5:30 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट 26–30 दिसंबर 2025 मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट 4–8 जनवरी 2026 सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड  एशेज 2025-26  लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट:

भारत में एशेज 2025-26 के सभी मैच Sony Sports नेटवर्क पर प्रसारित होंगे और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध रहेगी. ऑस्ट्रेलिया में फैंस Fox Sports और Kayo Sports पर मैच देख सकेंगे, जबकि इंग्लैंड में Sky Sports और TNT Sports इस प्रतिष्ठित सीरीज़ का प्रसारण करेंगे. पाकिस्तान में PTV Sports और Tamasha/ Tapmad ऐप पर स्ट्रीमिंग की जाएगी. सब-सहारा अफ्रीका के देशों में SuperSports इस सीरीज़ का प्रसारण करेगा. अमेरिका में रहने वाले दर्शक Willow TV पर मुकाबलों का आनंद उठा सकेंगे. लाइव स्कोर और अपडेट्स Cricbuzz, ESPNcricinfo और आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज स्क्वाड 2025-26:

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, बो वेबस्टर, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्राइडन कार्स

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट