AUstralia vs England, 5th Test Match Scorecard: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज को 4-1 से किया अपने नाम

इंग्लैंड ने जब अपनी दूसरी पारी में 85 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था, तब बेथेल क्रीज पर आए. जैकब बेथेल ने बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही पिच पर 87 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. जैकब बेथेल ने मैच के चौथे दिन के आखिरी सत्र के दौरान अपनी पारी को शतक में तब्दील किया. वह 265 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 154 रन बनाकर आउट हुए.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team 5th Test Match Day 5 Scorecard Update: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला गया. पांचवें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं. यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया की कुल 7वीं जीत थीं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के कंधों पर थीं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: WTC Updated Points Table 2025-27: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदा, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशेज सीरीज 2025-26 को 4-1 से अपने नाम किया. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया की कुल 7वीं जीत रहीं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और मजबूत किया.

ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से किया सीरीज पर कब्जा

सिडनी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में जो रूट के शतक (160 रन) की मदद से सभी विकेट खोकर 384 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (163 रन) और स्टीव स्मिथ (138 रन) के शतकों की बदौलत 567 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की. पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में जैकब बेथेल (154 रन) के शतक की मदद से 342 रन बनाए. आखिर में जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हासिल किया.

जो रूट ने इस मामले में की रिकी पोंटिंग की बराबरी

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने 160 और 6 रन के स्कोर किए. इसके साथ ही जो रूट ने शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी की. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने 168 टेस्ट में 41 शतकों की मदद से 13,378 रन बनाए थे. जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा शतक (41 शतक) वाले बल्लेबाज बन गए हैं. टेस्ट में जो रूट से ज्यादा शतक सिर्फ भारत के सचिन तेंदुलकर (51 शतक) और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (45 शतक) ने लगाए हुए हैं.

इस लिस्ट में शामिल हुए जो रूट

जो रूट 21वीं सदी में एक एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए कम से कम दो शतक लगाने वाले चौथे इंग्लैंड के बल्लेबाज बने. पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने साल 2002-03 में तीन शतक लगाए थे. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने साल 2010-11 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन शतक अपने नाम किए थे. वहीं, जोनाथन ट्रॉट ने साल 2010-11 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज सीरीज में दो शतक जड़े थे.

ट्रेविस हेड ने लगाया बड़ा शतक

ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पहली पारी में 163 रन बनाए. यह ट्रेविस हेड के टेस्ट करियर का कुल 12वां और इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टेस्ट शतक था. ट्रेविस हेड सरी पारी में 29 रन बनाकर आउट हुए. ट्रेविस हेड ने एशेज सीरीज 2025-26 में 5 मैचों की 10 पारियों में 62.90 की औसत से 629 रन बनाए हैं. इस बीच ट्रेविस हेड ने तीन शतक भी लगाए है. ट्रेविस हेड के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 500 रन भी नहीं बना सका.

इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड 21वीं सदी की शुरुआत से एशेज सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए. ट्रेविस हेड से पहले स्टीव स्मिथ, एलिस्टर कुक और माइकल वॉन ऐसा कर चुके थे. स्टीव स्मिथ ने दो बार साल 2019 में 774 रन और साल 2017-18 में 687 रन बनाए थे. एलिस्टर कुक ने साल 2010-11 में 766 रन अपने नाम किए थे. माइकल वॉन ने 2002-03 में 633 रन बनाए थे.

स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक

पैट कमिंस की गौरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक लगाया. स्टीव स्मिथ ने टेस्ट शतकों के मामले में भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया हैं. राहुल द्रविड़ ने 36 शतकों की मदद से 13,288 रन बनाए थे. स्टीव स्मिथ अब टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं. सबसे ज्यादा शतक तेंदुलकर (51 शतक) ने लगाए थे. सचिन तेंदुलकर के बाद कैलिस (45 शतक), पोंटिंग (41 शतक), रूट (41 शतक) और कुमार संगाकारा (38 शतक) हैं.

एशेज में दूसरे सबसे ज्यादा रन और शतक वाले बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ

यह एशेज सीरीज के इतिहास में स्टीव स्मिथ का कुल 13वां शतक रहा. स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज में शतकों के मामले में जैक हॉब्स (12 शतक) को पीछे छोड़ दिया. अब एशेज में स्टीव स्मिथ से ज्यादा शतक सिर्फ डॉन ब्रैडमैन (19 शतक) ने लगाए हुए हैं. इस शतकीय पारी के दौरान स्टीव स्मिथ एशेज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. स्टीव स्मिथ ने हॉब्स (3,636 रन) को पीछे छोड़ा. अब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में स्मिथ से ज्यादा रन सिर्फ ब्रैडमैन (5,028 रन) के हैं.

दूसरी पारी में जैकब बेथेल ने जड़ा शतक

इंग्लैंड ने जब अपनी दूसरी पारी में 85 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था, तब बेथेल क्रीज पर आए. जैकब बेथेल ने बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही पिच पर 87 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. जैकब बेथेल ने मैच के चौथे दिन के आखिरी सत्र के दौरान अपनी पारी को शतक में तब्दील किया. वह 265 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 154 रन बनाकर आउट हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 134 रनों का टारगेट, अरुंधति रेड्डी ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Live Toss And Scorecard: सिडनी में भारत महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

AUSW vs INDW, 1st T20I 2026 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\