Australia vs England 5th Test Match Live Streaming In India: कल से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 365 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला थोड़ा भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 155 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने महज 113 बार बाजी मारी है. 97 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. वहीं, दोनों ही टीमों ने एशेज सीरीज में लगातार आठ-आठ बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है.

पैट कमिंस और बेन स्टोक्स (Credit: X/ ICC)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team 5th Test Match Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार यानी 4 जनवरी से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम अभी भी सीरीज में 3-1 से पीछे हैं. अब पांचवें टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम 4-1 से सीरीज खत्म करना चाहेगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India Squad Announcement For New Zealand ODI Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर की वापसी, शुभमन गिल संभालेंगे कमान

मौजूदा एशेज सीरीज 2025-26 का 5वां और आखिरी टेस्ट 4 जनवरी, 2026 से सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा. इस समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाई हुई है. बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम ने पिछले टेस्ट को जीता था और मेहमान टीम आखिरी मैच को भी जीतने का प्रयास करेगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs ENG Test Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 365 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला थोड़ा भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 155 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने महज 113 बार बाजी मारी है. 97 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. वहीं, दोनों ही टीमों ने एशेज सीरीज में लगातार आठ-आठ बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक 189 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. 102 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं और 58 में उसे हार मिली है. 29 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.

सिडनी में कुछ ऐसा रहा हैं इंग्लैंड का प्रदर्शन

सिडनी में इंग्लैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 57 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 22 मैच जीते हैं और 27 में हार का सामना किया है. इस बीच 8 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए थे. इंग्लैंड ने यहां आखिरी बार 2011 में टेस्ट जीता था. वहीं इंग्लैंड ने इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 644/10 (2011 में) बनाया है. इस मैदान पर इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर 45/10 रन है.

सिडनी में कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन

कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में 103 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 62 मुकाबलों में जीत हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को 28 टेस्ट में हार मिली है और टीम ने 23 मैच ड्रा खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया ने यहां पर पर सर्वोच्च स्कोर 659 रन बनाया है. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतम स्कोर 42 रन है. ऑस्ट्रेलिया ने 2 स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ 600 से अधिक रनों के किए हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज 2025 का पांचवां टेस्ट कल यानी 4 जनवरी से सिडनी सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी 5:00 बजे होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में एशेज 2025-26 का टीवी प्रसारण Sony Sports नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां सभी मुकाबले अलग-अलग स्पोर्ट्स चैनलों पर उपलब्ध रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया में Fox Sports और Kayo Sports इस प्रतिष्ठित सीरीज़ का प्रसारण करेंगे, जबकि इंग्लैंड में Sky Sports और TNT Sports मैचों को टीवी पर दिखाएंगे. सब-सहारा अफ्रीका के क्रिकेट दर्शकों के लिए SuperSports पूरे एशेज 2025-26 का टीवी ब्रॉडकास्ट उपलब्ध कराएगा. भारत में एशेज 2025-26 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से मुकाबले देख सकेंगे. पाकिस्तान में फैंस PTV Sports के साथ-साथ Tamasha और Tapmad ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, अमेरिका में रहने वाले क्रिकेट प्रेमी Willow TV पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए पूरी एशेज सीरीज़ देख पाएंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS vs ENG 5th Test Probable Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जेक वेदारल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन.

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स/शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, जोश टंग.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 134 रनों का टारगेट, अरुंधति रेड्डी ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Live Toss And Scorecard: सिडनी में भारत महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

AUSW vs INDW, 1st T20I 2026 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\